{"_id":"5b65d46f4f1c1bb24b8b6c71","slug":"man-killed-wife-with-knife-on-road-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटे-सास के सामने पति ने पत्नी को सड़क पर चाकू घोंपा, इस बात का था शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे-सास के सामने पति ने पत्नी को सड़क पर चाकू घोंपा, इस बात का था शक
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-5-6 की सड़क पर शनिवार दोपहर तीन साल के बेटे और सास के सामने पति ने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी की पांच साल पहले लव मैरिज हुई थी। महिला के पहले पति से मिलने के शक में हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस ने पत्नी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
थाना सेक्टर-20 पुलिस के अनुसार, गया निवासी रूबी (28) की शादी बिहार के गोपालगंज निवासी रफीक के साथ 7 साल पहले हुई थी। एक साल बाद ही दोनों का विवाद हो गया तो रूबी ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह नोएडा आकर हरौला में माता-पिता के साथ रहकर एक कंपनी में सिलाई का काम कर रही थी।
विज्ञापन
इसी कंपनी में राजू उर्फ अब्बास भी सिलाई का काम करता था। दोनों यहां नजदीक आए और पांच साल पहले लव मैरिज कर ली। कुछ समय बाद रफीक भी नोएडा आकर रहने लगा। इस पर राजू पत्नी पर संदेह करने लगा। इसी बात को लेकर 10 दिन पहले दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद रूबी फिर से माता-पिता के पास रहने लगी थी।
विज्ञापन
पत्नी को चाकू घोंपकर फरार हो गया।
राजू पत्नी को यहीं छोड़कर तीन साल के बेटे साजिद को मुंबई लेकर जाना चाहता था, लेकिन रूबी ऐसा नहीं करने दे रही थी। शनिवार दोपहर रूबी मां और बेटे के साथ बाजार के लिए निकली थी। जब वह सेक्टर-5 और 6 की सड़क पर पहुंचे तो राजू आ गया।
उसने बेटे को साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर राजू बेकाबू हो गया और पत्नी को चाकू घोंपकर फरार हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसने बेटे को साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर राजू बेकाबू हो गया और पत्नी को चाकू घोंपकर फरार हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।