{"_id":"5c7e6f85bdec2214305bb76d","slug":"man-killed-in-road-accident-at-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: तेज रफ्तार कार की पोल से टक्कर, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: तेज रफ्तार कार की पोल से टक्कर, चालक की मौत
Tue, 05 Mar 2019 06:15 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Mar 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर-सिकंद्राबाद रोड पर बिजलीघर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार पोल से टकरा गई। इससे कार चालक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। हादसे में कार भी काफी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना का रहने वाला अलीम मंगलवार को दनकौर में दरगाह पर परिवार के साथ कार से आया था। इबादत के बाद वह कस्बे में ही एक परिचित के यहां चला गया। वहां उसकी कार का टायर पंक्चर हो गया।
विज्ञापन
टायर बदलकर वह परिवार को वही छोड़कर पंक्चर लगवाकर टायर बदलने के लिए कार लेकर अकेले दनकौर-सिकंद्राबाद रोड की एक दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार एक पोल से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार बहुत तेज थी। कोतवाली प्रभारी समरेश सिंह का कहना है कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन