{"_id":"5cf55595bdec2207514f4410","slug":"man-killed-in-govindpuri-over-urination-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गी के पास पेशाब करने से रोका तो इलाके के बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गी के पास पेशाब करने से रोका तो इलाके के बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला
Tue, 04 Jun 2019 04:06 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 04 Jun 2019 04:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
गोविंदपुरी थाना इलाके में रविवार रात झुग्गी के पास पेशाब करने से रोकने पर एक व्यक्ति को जान से हाथ धोना पड़ गया। मृतक इलाके का घोषित बदमाश था, उस पर 17 केस दर्ज थे। आरोपियों ने सीमेंट की स्लेब से वार कर व पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है, हालांकि इस मामले में सोमवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वास के अनुसार लीलू नेहरू कैंप, गोविंदपुरी में परिवार के साथ रहता था। परिवार में चार भाई, पत्नी व चार बच्चे हैं। वह गोविंदपुरी इलाके का घोषित बदमाश था और उसके खिलाफ 17 अपराधिक मामले दर्ज थे। पड़ोस में रहने वाला मानसिंह (65) रात करीब 12 बजे लीलू की झुग्गी के पास खुले में लघुशंका करने लगा। इस पर लीलू को गुस्सा आ गया और उसने मानसिंह को थप्पड़ मार दिया। कुछ ही देर में मानसिंह के दो बेटे रवि व नीलकमल व उसकी पत्नी मीरा मौके पर आ गई। इन्होंने लीलू के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि रवि ने सीमेंट की स्लेब से लीलू के सीने पर वार कर दिया। इससे वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी भाग गए। परिजन लीलू को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात करीब 12.49 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जबकि दूसरी अस्पताल गई। अस्तपाल मे मिले संजय ने आरोप लगाया है कि मानसिंह उसकी पत्नी और बेटों ने पत्थर से वार कर उसके भाई लीलू की हत्या की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन