फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man killed in fire incident in Bhajanpura

भजनपुरा में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर युवक की हत्या, आरोपी फरार

Sun, 15 Sep 2019 01:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Man killed in fire incident in Bhajanpura
सफेद शर्ट में मृतक नाजिम - फोटो : अमर उजाला

भजनपुरा इलाके में शुक्रवार रात एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नाजिम हुसैन (22) के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने बाहर गया था। वापस लौटते समय घर से चंद कदमों की दूरी पर चार-पांच बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो नाजिम दिल्ली का कुख्यात गैंगस्टर नासिर का करीबी बताया जा रहा है। नाजिम के खिलाफ मारपीट और झगड़े के मामले भी दर्ज हैं। आशंका जताई जा रही है कि गैंगवार में युवक की हत्या की गई है। हालांकि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं, उनका कहना है कि रंजिश में नाजिम की हत्या की गई है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नाजिम अपने परिवार के साथ सुभाष मोहल्ला, विजय पार्क, भजनपुरा में रहता था। उसके परिवार में मां के अलावा दो बड़े भाई कय्यूम और साजिद के अलावा दो बहनें हैं। नाजिम छोटा-मोटा काम करता था। शुक्रवार रात को नाजिम अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। खाना खाकर वह घर वापस लौट रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच घर से करीब पचास कदम दूर गली में चार-पांच बदमाशों ने नाजिम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। एक गोली नाजिम के सिर में लगी, जबकि तीन गोलियां उसके सीने में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में नाजिम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि नाजिम का इलाके के एक बदमाश से कुछ समय पूर्व झगड़ा हुआ था। नाजिम ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। कुछ समय पूर्व आरोपी जेल से छूटकर आया है। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाजिम के खिलाफ पहले से कई एफआईआर दर्ज हैं। सूत्रों का कहना है कि कई जगह वह कुख्यात गैंगस्टर नासिर के साथ देखा गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गैंगवार के कारण ही नाजिम को गोली मारी गई। 

आरोपियों की पहचान कर ली गई है, नाजिम की हत्या क्यों की गई फिलहाल इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
वेद प्रकाश सूर्या, पुलिस उपायुक्त, उत्तर पूर्वी जिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed