फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed in Delhi for asking for a bidi

जानलेवा तलब: दिल्ली में बीड़ी मांगने पर युवक की हत्या, सन्नी का सिर राजेश ने पत्थर से कूचला

Fri, 08 Nov 2024 07:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Nov 2024 07:12 PM IST
सार

पूछताछ करने पर पता चला कि रात में सन्नी ने ज्वाला नगर निवासी राजेश से बीड़ी मांगी थी। इस बात पर दोनों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान राजेश ने एक बड़ा पत्थर उठाकर सन्नी के सिर पर वार कर दिया।

विज्ञापन
man killed in Delhi for asking for a bidi
बीड़ी मांगने पर युवक की हत्या - फोटो : adobe stock

विस्तार

दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में बीड़ी मांगने पर एक युवक की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त कस्तूरबा नगर निवासी सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पता चला कि सन्नी का राजेश नाम के युवक से बीड़ी मांगने की बात पर विवाद के बाद दोनों में हाथापाई हो गई। पुलिस ने आरोपी ज्वाला नगर निवासी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक पर भी हत्या का एक मामला दर्ज था।

विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि ज्वाला नगर के श्मशान घाट के पास एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। युवक की मौत हो चुकी थी। उसकी नाक से खून निकल रहा था। सिर पर पत्थर से वार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त कस्तुरबा नगर निवासी सन्नी (20) के रूप में हुई। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

पूछताछ करने पर पता चला कि रात में सन्नी ने ज्वाला नगर निवासी राजेश से बीड़ी मांगी थी। इस बात पर दोनों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान राजेश ने एक बड़ा पत्थर उठाकर सन्नी के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विवेक विहार थाने में मृतक सन्नी पर हत्या का मामला दर्ज है। साल 2022 में किशोरावस्था में एक युवक की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed