फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man killed his ex-brother-in-law by hitting him with edged weapon accused also attacked Two woman

चापड़ से काट डाला: पूर्व साले, सलहज और सास की आंखों में मिर्च झोंकी, फिर ताबड़तोड़ किए वार, इस बात से था खफा

Sun, 12 Mar 2023 11:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Mar 2023 11:09 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक शख्स ने चापड़ से वार कर पूर्व साले की हत्या कर दी। आरोपी ने पूर्व सलहज और सास पर भी वार किए। दोनों घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Man killed his ex-brother-in-law by hitting him with edged weapon accused also attacked Two woman
दिल्ली में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने अपने पूर्व साले-सलहज और सास की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में तीनों बुरी तरह जख्मी हो गए। तीनों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां साले नीरज (40) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नीरज की पत्नी  विमल (38) और मां सुनीता (60) की हालत नाजुक बनी हुई है। शोर शराबा होने पर आरोपी महेंद्र भाग निकला। 
विज्ञापन


नीरज की बहन वंदना ने दो साल पहले महेंद्र से तलाक लेने के बाद पिछले साल अगस्त में दूसरी शादी कर ली थी। इस बात से महेंद्र काफी खफा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से उसने वारदात की है। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नीरज टी-दो, कल्याणवास, कल्याणपुरी में रहता था। परिवार में पत्नी विमल, बेटा विनीत के अलावा बुजुर्ग मां सुनीता हैं। करीब 12 साल पहले नीरज की बहन वंदना की शादी पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड)  निवासी महेंद्र से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में विवाद रहने लगा। करीब दो साल पहले वंदना ने महेंद्र से तलाक ले लिया। फिलहाल वह दूसरे पति के साथ अलग रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे आरोपी महेंद्र नीरज के घर पहुंचा। दरवाजा नीरज की पत्नी विमल ने खोला। आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर चापड़ से हमला कर दिया। विमल चिल्लाई तो नीरज वहां पहुंचा। आरोपी ने उसकी आंखों में भी मिर्च झोंक दी। 

इसके बाद नीरज पर चापड़ के कई वार कर दिए। बाहर झाडू लगा रही नीरज की मां सुनीता के साथ भी आरोपी ने ऐसा ही किया। अंदर सो रहे नीरज के बेटे विनीत (14) पर भी आरोपी ने हमले का प्रयास किया, लेकिन लोगों के आने पर आरोपी भाग निकला। 

 

सूचना पर पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल ले गई,  जहां नीरज को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को घटनास्थल के  पास से ही वारदात में इस्तेमाल चापड़ बरामद हो गया। 

दूसरी शादी करने पर देता था मारने की धमकी
नीरज के एक परिजन ने बताया कि काफी परेशान होने के बाद वंदना ने दो साल पहले महेंद्र से तलाक लिया था। दोनों के यहां सात साल का एक बेटा है। शुरुआत में वंदना बेटे को लेकर मायके में रही, लेकिन बाद में किराए का मकान लेकर  21 ब्लॉक त्रिलोकपुरी में रहने लगी। पिछले अगस्त में वंदना ने शादी कर ली। उसके पति की भी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से उसके यहां एक बेटी थी। महेंद्र को जब वंदना की शादी की बात पता चली तो वह भड़क गया। उसने वंदना से पति को छोड़ने के लिए कहा था। ऐसा न करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

सीसीटीवी कैमरे खगांल रही पुलिस 
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। नीरज के बाकी परिजनों से पूछताछ की जा रही है। माना
जा रहा है कि वंदनी की दूसरी शादी से नाराज होकर ही महेंद्र ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed