फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed a man for drinking beer in new delhi

बीयर पीने के लिए छीना मोबाइल, विरोध करने पर चाकू से कर दिए 14 हमले

Thu, 31 May 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 May 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
man killed a man for drinking beer in new delhi
हत्या आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ओखला थाना पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस में डिजाइनर अरविंद सिंह चौहान (30) की हत्या करने के आरोप में संदीप उर्फ बुल्ली (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डिजाइनर पर छुरे से करीब 14 वार किए थे। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, 26 जनवरी की रात डोमेस्टिक कंटेनर डिपो ओखला फेज-2 के पास घायलावस्था में अरविंद मिला था। उसका मोबाइल गायब था। इलाज के दौरान एम्स में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान बैंक की पर्ची और फेसबुक के जरिए हुई थी। मूलत: मैनपुरी (यूपी) निवासी अरविंद सागरपुर में रहता था। हत्या का मामला दर्जकर ओखला थानाध्यक्ष मुकेश वालिया की देखरेख में एसआई कमल, अनुज और लोकेन्द्र की टीम बनाई गई। मृतक के मोबाइल की डिटेल के आधार पर टीम ने मंगलवार को संदीप को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में प्रयुक्त छुरा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए।

man killed a man for drinking beer in new delhi
crime news

आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त छुरा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। संदीप ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। वह पंजाब में पेंटर का काम करता है और वारदात से 4 दिन पहले ही भाई के पास रहने ओखला आया था। 

घटना वाली रात उसे बीयर पीने की इच्छा हुई, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। उसने मीट की एक दुकान से छुरा चुराया। इसके बाद कंटनेर डिपो की तरफ गया। वहां उसे नशे की हालत में अरविंद मिला।

संदीप ने अरविंद का मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन अरविंद ने संदीप के बाल पकड़ लिए और उसे दो बार गिरा दिया। इस पर संदीप ने अरविंद पर छुरे से वार करना शुरू कर दिया था। इसके बाद अरविंद का मोबाइल लेकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed