{"_id":"5b6aeab74f1c1b8d3e8b5cba","slug":"man-injured-in-road-accident-and-people-making-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और बाइक की टक्कर में तड़पता रहा युवक, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और बाइक की टक्कर में तड़पता रहा युवक, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग
ब्यूरो, अमर उजाला, होडल
Updated Wed, 08 Aug 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना मोड़ के समीप एक तेज रफ़्तार ट्रक चालक ने दो बाइक सवार नवयुवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक ट्रक के टायर के नीचे आकर बुरी तरह से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक को तो रुकवा लिया पर अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
घायल दर्द से तड़पता रहा और लोग मोबाइलों पर घायलों की वीडियो बनाते रहे। आधे घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर घायलों को ऑटो से अस्पताल भिजवाया गया। बुधवार को बिछोर निवासी राकेश और हकमुद्दीन बाइक पर सवार होकर पलवल की तरफ से आ रहे थे।
विज्ञापन
जब वह पुन्हाना चौक के निकट पहुंचे तो बाइक ट्रक की चपेट में आ गई, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को निकट के अस्पताल में पहुंचाया, जहां राकेश की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। घटना स्थल से पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन