{"_id":"69c6a52ee1fe861560049e6c","slug":"man-injured-in-brick-attack-by-neighbour-dies-7-days-later-family-protests-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129764-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पड़ोसी के ईंट से हमले में घायल व्यक्ति की 7 दिन बाद मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पड़ोसी के ईंट से हमले में घायल व्यक्ति की 7 दिन बाद मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
-करावल नगर की घटना, सात दिन पहले पड़ोसी ने विवाद के बाद ईंट से किया था हमला, हिरासत में है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी जिला के करावल नगर इलाके में पड़ोसी के ईंट से हमले में घायल एक व्यक्ति ने सात दिन चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 37 साल के राजकुमार के रूप में हुई है। आक्रोशित परिजनों और सैकड़ों ने शुक्रवार को स्थानीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट के कार्यालय के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की।
हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुरेश को पहले ही हिरासत में ले लिया है, लेकिन परिजन हमले में शामिल अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया। जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि राजकुमार अपने परिवार के साथ शिव विहार के प्रेम विहार स्थित गली संख्या-नौ में रहते थे। परिवार में पत्नी ज्योति 17 साल का बेटा कृष्णा और 16 साल की बेटी छाया है। मृतक की पत्नी ज्योति ने पुलिस को बताया कि वारदात 20 मार्च की रात की है। वह मोहल्ले में आयोजित माता की चौकी में गई थीं। रात करीब 10.30 बजे उनकी बेटी ने फोन कर बताया कि पड़ोस में रहने वाले सुरेश का उनके पिता से किसी बात पर विवाद हो गया है। ज्योति तुरंत घर पहुंची। उन्होंने देखा कि आरोपी सुरेश दूसरी मंजिल से उनके पति पर लगातार ईंटों से हमला कर रहा है। बचाव करने के प्रयास में ज्योति को भी चोट लगी। राजकुमार के सिर पर ईंट लगने से वह वहीं गिर गया। गंभीर हालत में राजकुमार को पहले पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात बिगड़ने पर उन्हें जीटीबी अस्पताल के आईसीयू में रेफर कर दिया गया। सात दिनों तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद 26 मार्च को राजकुमार ने दम तोड़ दिया।