फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man hit himself with brick when caught without helmet

बिना हेलमेट पकड़ा तो सिर पर ईंट मारकर खुद को किया लहूलुहान, सब्जी मंडी इलाके की घटना 

Wed, 02 Oct 2019 06:28 AM IST
Trainee Trainee पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 02 Oct 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
man hit himself with brick when caught without helmet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर हर रोज नई-नई घटनाएं सामने आ रही हैं। चालान होने पर शेख सराय इलाके में एक युवक ने बाइक को लगा दी थी, वहीं अब सब्जी मंडी इलाके में मंगलवार सुबह नई घटना सामने आई है। बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर एक युवक ने ईंट से सिर पर वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सब्जी मंडी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बर्फखाने के पास हुई। यहां सब्जी मंडी ट्रैफिक सर्किल की टीम तैनात थी। टीम में तैनात महिला एएसआई ने अमित नाम के एक युवक को स्कूटी पर जाते हुए रोक लिया। अमित दिव्यांग है।
विज्ञापन


अमित ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। एएसआई महिला ने अमित को हेलमेट पहनने की नसीहत दी और चालान करने की बात कही। इस बात पर अमित आपा खो बैठा और ईंट उठाकर अपने सिर पर मारना शुरू कर दिया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसे रोक पाते, उससे पहले वह ईंट को कई बार मार चुका था, जिससे अमित लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना पीसीआर को दी और घायल युवक को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी अमित की हालत खतरे से बाहर बता रहे थे। सब्जी मंडी इलाके में रहने वाला अमित बर्फखाने के पास पूड़ी-सब्जी की रेहड़ी लगाता है। हालांकि अमित का चालान नहीं किया गया है। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मंगलवार शाम तक अमित के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed