फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man hanged him self in Congress headquarter delhi

कांग्रेस मुख्यालय में फांसी लगाकर युवक ने जान दी, डिप्रेशन में था मृतक

Tue, 21 Jul 2020 02:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
man hanged him self in Congress headquarter delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

24, अकबर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले युवक ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। वह तीन दिन से अपने क्वार्टर में था। दरवाजा न खुलने पर उसके पिता और भाई ने पुलिस को सूचना दी तो घटना का पता चला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। प्रकाश सिंह (45) डिप्रेशन से पीड़ित था और शराब पीने का आदी था।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रकाश अपने पिता संग्राम सिंह व भाई दीपक के साथ पीछे बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। तीनों के अलग-अलग क्वार्टर हैं। संग्राम सिंह कांग्रेस मुख्यालय में काफी समय से काम कर रहे हैं। प्रकाश सिंह 17 जुलाई को क्वार्टर में गया और अंदर से कमरा बंद कर लिया। पिता और भाई लगातार दरवाजा खटखटा रहे थे, पर नहीं खुला। 19 जुलाई को संग्राम सिंह ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


एसीपी चाणक्यपुरी प्रज्ञा आनंद, तुगलक रोड थानाध्यक्ष गोविंद चौहान, एसआई सुनील व योगेंद्र आदि पहुंच गए। गेट तोड़ा तो प्रकाश सिंह पंखे के जरिये फंदे में लटका मिला। शव काफी हद तक सड़-गल चुका था। प्रकाश ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह जिंदगी से परेशान हो चुका है और अब जीना नहीं चाहता। प्रकाश शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। वह उसे छोड़ दो साल पहले दोनों बेटों को लेकर सुल्तानपुरी रहने चली गई थी। इसके बाद वह डिप्रेशन से पीड़ित हो गया था। दोनों के दो बेटे हैं। वह कांग्रेस मुख्यालय के बाहर झंडे, बिल्ले आदि की दुकान लगाता था। वह शराब पीकर सो जाता और कई-कई दिन घर से नहीं निकलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed