फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man had a relationship with a woman then forced her to convert In Delhi

अजमत ने लूटी मॉडल की अस्मत: दरिंदे ने सालों बनाए संबंध, महिला ने की शादी की जिद तो बोला- पहले बदलो अपना धर्म

Sun, 07 May 2023 07:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 May 2023 07:05 PM IST
सार

पीड़ित ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ डाबड़ी इलाके में रहती है और पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस है। साल 2016 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती लक्ष्मी नगर निवासी अजमत अली खान से हुई। उसके बाद दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। 

विज्ञापन
man had a relationship with a woman then forced her to convert In Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक महिला मॉडल के साथ प्रेम प्रसंग में धर्म परिवर्तन करवाने का दबाव देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। दोनों की बीच काफी अरसे से दोस्ती थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मारपीट, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में अदालत ने उसे 17 मई तक अंतरिम जमानत दे दी है।

विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ डाबड़ी इलाके में रहती है और पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस है। साल 2016 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती लक्ष्मी नगर निवासी अजमत अली खान से हुई। उसके बाद दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध हो गए। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो और फोटो ले लिया। साल 2017 में शादी करने की बात कहने पर आरोपी उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। लेकिन पीड़िता ने धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया और आरोपी से दूरी बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि साल 2018 तक आरोपी से कोई संबंध नहीं रखा लेकिन आरोपी लगातार मैसेज कर उसे ब्लैकमेल करता रहा। साल 2019 में आरोपी ने संबंध नहीं रखने पर खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। उसकी इन बातों को अनसुना करने पर आरोपी उसे उसके अश्लील वीडियो और फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देता रहा। साथ ही उसके बेटे को मारने की धमकी दे रहा था। 

विज्ञापन

वीडियो के सार्वजनिक करने की धमकी से वह डर गई और फिर उसके कहने पर उससे मिलने लगी। उसके बाद आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करने लगा। 10 मार्च 2023 को आरोपी ने उसे काफी प्रताड़ित किया। जिसकी शिकायत उसने महिला हेल्पलाइन पर कर दी। उसके बाद से आरोपी विरोध करने पर उस पर तेजाब डालने की धमकी देने लगा। 

पीड़िता का कहना है कि आरोपी की मां से भी सारी बात बताई लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। उसके बाद पीड़िता ने डाबड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर महिला की काउंसलिंग करवाई और 19 अप्रैल को मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के बुलाने पर आरोपी जांच में शामिल हुआ। बाद में पुलिस ने मारपीट, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच में पीड़िता और आरोपी के बीच काफी अरसे से दोस्ती होने की बात सामने आई है। धर्म परिवर्तन की बात सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed