फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man gave number to payment through paytm he lost 70 thousand from his account

पेटीएम में पेमेंट करने की बात कहकर दिया नंबर, अकाउंट से उड़ गए 70 हजार

Fri, 30 Aug 2019 10:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
man gave number to payment through paytm he lost 70 thousand from his account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विकासपुरी इलाके में एक युवक को ओएलएक्स पर फ्रीज बेचने का विज्ञापन देना भारी पड़ गया। आरोपी ने पेटीएम से रुपये देने की बात कहकर पीड़ित के ही अकाउंट में सेंध लगा दी और 70 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुकेश सपरिवार विकासपुरी में रहता है। उसका अपना कारोबार है। पुलिस को दी शिकायत में मुकेश ने बताया कि कुछ समय पहले उसने अपने फ्रीज को बेचने का फैसला किया और उसका विज्ञापन ओएलएक्स पर डाला। विज्ञापन देखकर एक युवक ने उससे संपर्क किया। कॉलर ने अपना नाम राहुल बताया। उसके बाद आरोपी ने बताया कि वह पेटीएम से पेमेंट करेगा। 
विज्ञापन


आरोपी ने पीड़ित का पेटीएम नंबर लिया। इसी बीच पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके अकाउंट से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जांच में आरोपी की पहचान नासिर के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने मुकेश को दस हजार रुपये वापस करते हुए कहा कि अगर वह उसके खिलाफ पुलिस को दी शिकायत वापस कर लेगा तो वह पूरी रकम वापस कर देगा। पीड़ित ने शिकायत वापस लेकर उसका फोटो खींचकर आरोपी के मोबाइल पर भेजी। इसके बावजूद आरोपी ने रुपये वापस नहीं किए। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ दोबारा शिकायत कर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed