फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man FIR filed against his wife in gurugram

पति ने पत्नी पर दर्ज कराई एफआईआर, कहा- बिना बताए करवाया था अबॉर्शन

Mon, 03 Sep 2018 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 03 Sep 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
man FIR filed against his wife in gurugram

पति को बताए बिना अबॉर्शन करवाने पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी, सुसराल वालो और संबंधित अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार झज्जर के गांव माजरी निवासी मंजीत सिंह ने शिकायत दी है उसकी शादी गांव पत्थेड़ी निवासी सरला से हुई थी और दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते 8 अप्रैल को सरला अपने मायके आ गई थी।
विज्ञापन


जिस वक्त वह अपने घर गई थी उस दौरान सरला गर्भवती थी। अगस्त महीने के अंत में उसे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने दोनों पति-पत्नी के बीच समझौता करवाने की बात कही और आठ लाख रुपये की मांग की। इसी बीच रविवार को मंजीत के पिता के पास अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसने बताया कि सरला को 5 महीने का मृत बच्चा पैदा हुआ है। बाद में उन्हें पता लगा कि सरला सेक्टर-5 स्थित एक अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते वह भी अस्पताल पहुंच गया। मंजीत ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी सरला की मां व अन्य लोगों ने अस्पताल से मिलकर उसकी पत्नी का गर्भपात करवाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को शामिल तफ्तीश होने को कहा गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed