फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man entered into enclosure of a lion at Delhi Zoo 

शेर के बाड़े में कब-कब कूदे लोग, कई की गई जान तो कुछ पर आया वनराज को रहम

Thu, 17 Oct 2019 06:15 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 17 Oct 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
man entered into enclosure of a lion at Delhi Zoo 
शेर के बाड़े में घुसा शख्स और बैठ गया सामने - फोटो : ANI
राजधानी दिल्ली के चिड़ियाघर में एक बार फिर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चिड़ियाघर घूमने गए एक युवक ने शेर के बाड़े में छलाग लगा दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब किसी शख्स ने इस तरह शेर के बाड़े में छलांग लगाई है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। जानिए कब और किसने दिया ऐसी हरकतों को अंजाम। 
विज्ञापन


घूमने-फिरने के लिए चिड़ियाघर आया एक युवक अचानक सबके बीच से निकलकर शेर के बाड़े में कूद गया। युवक को शेर के सामने छलांग लगाते देख चिड़िघर में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने बताया कि इससे पहले कि वहां मौजूद लोग उसे रोक पाते, वह बाड़े के अंदर कूद गया और सीधा शेर के सामने जाकर बैठ गया। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक शेर के सामने बैठा रहा, लेकिन शेर ने उसे कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन


आनन-फानन में चिड़ियाघर के सुरक्षाकर्मी भी बाड़े में कूद पड़े और शख्स की जान बचा कर उसे सुरक्षित बाहर लाया। बताया जा रहा है कि  वह शख्स मूलत: बिहार के चंपारण का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के सीलमपुर में रहता है। इस युवक का नाम रेहान खान है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। फिलहाल रेहान को पुलिस थाने ले गई है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिड़ियाघर में चोरी-छिपे शेर के बाड़े में घुसा युवक, 16 मिनट लड़ने के बाद गंवाई जान

इससे पहले इसी साल जनवरी में छतबीड़ जू की लॉयन सफारी में चोरी-छिपे घुसे एक युवक को शेर-शेरनी ने हमला कर मार डाला था। इस घटना से पूरे जू कैंपस में हड़कंप मच गया था। 

चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक इस जू की लॉयन सफारी में कुल चार शेर हैं। इनमें दो नर और दो मादा हैं। एक दिन एक जोड़े व अगले दिन दूसरे जोड़े को खुले में छोड़ा जाता है ताकि ये आपस में न लड़े। तब दोपहर में जू की पिछली ओर से घग्गर नदी की तरफ से सुरक्षा दीवार फांदकर एक युवक लॉयन सफारी में घुस गया। इस पर गुस्साए शेर युवराज ने उसे दबोच लिया।

इसके बाद शेरनी शिल्पा ने पंजे से युवक की गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर वार किया। आठ मिनट बाद जब तक जू कर्मी उसे बचाने पहुंचे, तब तक उसकी सांसे थमने लगी थीं। आनन-फानन में उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सैलानियों में दहशत     

हादसे का पता चलने पर जू में घूमने आए सैलानियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना के समय सफारी में बस के द्वारा गए सैलानियों को एहतियातन बाहर निकाला गया। हिंसक हुए शेर-शेरनी के इस जोड़े को काबू करने में तकरीबन एक घंटा लग गया। इन्हें बड़ी मुश्किल से पिंजरे में बंद किया गया।      

बाघ युवक को गर्दन से पकड़कर करीब 10 मिनट तक घसीटता रहा

सितंबर 2014 में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ था, इस खबर ने देशभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। यह बहुत ही दर्दनाक और दिल दहलाने वाली घटना थी। जब एक सफेद बाघ ने 20 वर्षीय मकसूद नाम के युवक को मार डाला था। चिड़ियाघर में घूमने के लिए आया युवक सफेद बाघ को नजदीक से देखने की कोशिश करते समय बाड़े में गिर गया था।

इस दौरान बाघ युवक को गर्दन से पकड़कर करीब 10 मिनट तक घसीटता रहा, लेकिन चिड़ियाघर प्रशासन उसे बचाने में नाकाम रहा। बाड़े में बाघ के हमले से युवक की मौत के बाद चिड़ियाघर प्रशासन की दर्शकों के प्रति सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए थे। 

सुसाइड करने नहीं, दैवीय शक्ति दिखाने के लिए शेर के बाड़े में कूदा था फ्रैंको

मई 2016 में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी। जिसमें चिली के सेंटियागो स्थित जू में एक शख्स ने छलांग लगा दी थी। शेर के बाड़े में कूदने से पहले फ्रैंको लुई फैरेडा रोमन ने एक नोट लिखा था। इसमें उसने लिखा कि वह दुनिया को अपनी दैवीय शक्ति दिखाने के लिए शेर के बाड़े में कूदा था। नोट में उसने लिखा- 'मेरे फरिश्ते दुश्मन से मेरी रक्षा करेंगे। मेरे पास हर वो काम करने की शक्ति है, जो मैं करना चाहता हूं। शैतान मुझसे घबराएगा।'
 
फ्रैंको जू में शेर के बाड़े में कूद गया था। वह शेरों को चिढ़ा रहा था। शुरुआत में शेरों ने उस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन थोड़ी देर में उन्हें गुस्सा आ गया और बाद में उन्होंने फ्रैंको पर हमला कर दिया। इसके बाद जू के कर्मचारियों ने शुरुआत में वॉटर कैनन से शेरों को भगाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार जू अथॉरिटी को शेरों को गोली मारनी पड़ी थी। इसके बाद फ्रैंको को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed