लड़की देख अश्लील हरकत करते युवक की जेएनयू छात्रा ने खींची फोटो, ऐसे लगा पुलिस के हाथ
संशोधित: जर्मन युवती का नाम हटा दिया गया है।
फरीदाबाद और पलवल समेत अन्य संस्करणों के ध्यनार्थ
जर्मन छात्रा को देखकर करने लगा अश्लील हरकतें
- पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-2 की घटना, छात्रा ने आरोपी की कार का फोटो खींचा, आरोपी धरा
विस्तार
कार की फोटो के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्जकर दो दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था।
डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार जर्मनी की रहने वाली युवती जेएनयू से पीएचडी कर रही है। वह ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 में रहती है। बृहस्पतिवार 20 जुलाई को दोपहर करीब 2:45 बजे कुत्ते को घुमाने बाहर निकली थी।
कपड़े उतार अश्लील हरकतें करने लगा युवक
इस पर छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आरोपी कार को लेकर फरार हो गया। छात्रा ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी की कार की फोटो खींच ली और 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकतें करने और धमकाने का मामला दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस ने छात्रा द्वारा खींची गई कार की फोटो और उसके द्वारा बताए गए मेक के आधार पर जांच शुरू की।
महिला को डॉक्टर को दिखाने आया था आरोपी
पुलिस फोटो के आधार पर फरीदाबाद निवासी कार मालिक अनिल कुमार गुप्ता तक पहुंच गई। उसने बताया कि उसने अपनी रिट्ज कार को होडल गांव निवासी पुष्कर को बेच दी थी।
इसके बाद पुलिस ने होडल गांव, जिला पलवल हरियाणा निवासी तरुण (32) को गिरफ्तार कर लिया। तरुण व अनिल कुमार परिचित हैं। अनिल कुमार की रिट्ज कार को तरुण चलाता है।
वह 20 जुलाई को अनिल कुमार की एक परिचित महिला को डॉक्टर को दिखाने ग्रेटर कैलाश-2 लेकर आया था। जब वह बाहर इंतजार कर रहा था तभी उसने अश्लील हरकतें की।
तरुण पेशे से ड्राइवर है और ऑटो भी चलाता है। उसने पुलिस पूछताछ में कहा है कि वह तो पेशाब कर रहा था, विदेशी छात्रा को ऐसा लगा होगा कि वह अश्लील हरकतें कर रहा है।