फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man dies in suspicious condition police took dead body from pyre in bulandshahr

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पुलिस ने चिता से निकाला शव

Mon, 10 Aug 2020 06:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Aug 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
man dies in suspicious condition police took dead body from pyre in bulandshahr
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देहात थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में रविवार देर शाम दो युवक गुपचुप तरीके से एक अधेड़ का अंतिम संस्कार कर रहे थे। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को चिता से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अंतिम संस्कार कर रहे दो परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में देरशाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, पुलिस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर के जंगल में रविवार शाम दो युवक किसी व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों व राहगीरों ने संदेह होने पर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार कर रहे युवकों से मृतक की मौत का कारण पूछा। जिस पर वह असहज हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव को चिता से निकाला और अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, तब तक शव को आग नहीं लग सकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अंतिम संस्कार कर रहे दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय मृतक नागेंद्र पुत्र  इंदर सिंह मूल रूप से कानपुर जनपद के निवासी थे। करीब 10 वर्ष पूर्व वह गांव मुबारकपुर में आकर बसे थे। यहां पर अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

रविवार दोपहर को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अभी मामले में हत्या या आत्महत्या से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, मृतक के गर्दन पर कुछ निशान मिले हैं, मामले में अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। 


मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक का अंतिम संस्कार कर रहे दो परिजनों को भी हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। - सुरेश सिंह, क्षेत्राधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed