पार्टी से लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने बताई हैरान करने वाली बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजपुर में दोस्त की जन्मदिन की पार्टी से लौटने के बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की शिनाख्त सचिन शर्मा (25) के रूप में हुई है।
शुक्रवार को परिवार व स्थानीय लोगों ने बाबरपुर चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस का कहना है कि युवक ने शराब पी रखी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल जाफराबाद थाना पुलिस सचिन के दोस्तों से पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सचिन गली नंबर-14, मौजपुर में रहता था। वह घर के पास पिता बालकिशन के साथ प्रिंटिंग प्रेस चलाता था। बृहस्पतिवार दोपहर को दो दोस्तों मनोज और तरुण के साथ कार से पार्टी में गया था। पार्टी सूरजमल विहार स्थित एक बार में थी।
पड़ोसी ने सड़क पर अचेत अवस्था में देखा
पार्टी में मनोज, तरुण, गिरीश के अलावा दो अन्य दोस्त पहुंचे थे। सभी ने देर शाम तक शराब पी। रात नौ बजे मनोज और तरुण सचिन को उसके घर के पास छोड़कर चले गए।
आधे घंटे बाद पड़ोसी मनोज ने उसे घर से कुछ दूरी पर सड़क पर अचेत अवस्था में देखा। मनोज उसे घर ले गया और होश में लाने की कोशिश की। कोई हरकत नहीं होने पर परिवार वाले जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि सचिन के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उसके भाई योगेश का कहना है कि शरीर पर नाखून के निशान थे। एक कान काला पड़ा हुआ था। पेंट भी फटी थी और घुटनों पर चोट थी।