{"_id":"5d7fa2028ebc3e93a6299fa7","slug":"man-dies-in-police-custody-at-hapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस कस्टडी में व्यक्ति की मौत पर हंगामा, एसपी ने कहा, हार्टअटैक से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस कस्टडी में व्यक्ति की मौत पर हंगामा, एसपी ने कहा, हार्टअटैक से गई जान
Mon, 16 Sep 2019 08:23 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Sep 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ जिले में खेत में जुआ खेलने के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने मौत का कारण हार्टअटैक बताया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिले के मोहल्ला सिकंदर गेट निवासी मुस्लिम (40) पुत्र यूसुफ फलों का ठेला लगाता था। सोमवार शाम को वह हापुड़ बाइपास किनारे एक खेत में कुछ लोगों के साथ जुआ खेल रहा था।
सूचना पर पहुंची हाफिजपुर पुलिस ने जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस मुस्लिम को पकड़कर पैदल ही जीप की ओर ले जा रही थी। अचानक वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
आनन-फानन में पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप था कि मृतक का गला और चेहरा सूजा हुआ है। ऐसे में प्रताड़ित करने से उसकी मौत हुई है। जबकि पुलिस ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि मृतक मुस्लिम पहले से ही हार्ट का मरीज था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर हार्टअटैक से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।