{"_id":"5b82a34042c7924632549b4a","slug":"man-dies-after-electric-power-on-in-faridabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर शख्स ठीक कर रहा था फ्यूज, एक गलती और गंवानी पड़ी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर शख्स ठीक कर रहा था फ्यूज, एक गलती और गंवानी पड़ी जिंदगी
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 26 Aug 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शटडाउन लिए बिना शनिवार देर शाम एसजीएम नगर में ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज ठीक करने खंभे पर चढ़े सहायक लाइनमैन हसन की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जूनियर इंजीनियर नेत्रपाल और एसडीओ पर लाइन कट किए बिना ही हसन को बिजली के खंभे पर चढ़ाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर बिजली निगम के दोनों अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे एसजीएम नगर थाने के एएसआई कमल चंद ने बताया कि गांव बड़खल निवासी हसन बिजली वितरण निगम में डीसी रेट पर सहायक लाइन मैन के पद पर कार्यरत था। शनिवार शाम एसजीएम नगर पटेल चौक के पास स्थित सी ब्लॉक में ट्रांसफॉर्मर में कुछ गड़बड़ी आ गई थी। जेई नेत्रपाल और एएलएम हसन उसे ठीक करने पहुंचे थे।

फ्यूज ठीक करने के लिए जबरन ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा दिया।
आरोप है कि नेत्रपाल ने शटडाउन नहीं करवाया और हसन को फ्यूज ठीक करने के लिए जबरन ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा दिया। हाईवोल्टेज की चपेट में आकर हसन की मौके पर ही मौत हो गई। नेत्रपाल ने एसडीओ सहित आला अधिकारियों को सूचना दी और हसन को सेक्टर 21सी स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हसन की मौत की जानकारी होने पर हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि जेई और एसडीओ ने जानबूझ कर हसन की जान जोखिम में डाली, अगर शट डाउन ले लिया जाता तो ऐसा नहीं होता। एसएचओ एसजीएम नगर ने बताया कि मृतक के भाई मुबीन की तहरीर पर जेई नेत्रपाल और एसडीओ रनबीर सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।