फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man did obscene act with a dog animal lovers caught him in delhi

नौशाद का नापाक कांड: डॉगी को बनाया हवस का शिकार, वीडियो देख खौला महिला का खून; सहयोगी संग 'पापी' को दबोचा

Sat, 12 Apr 2025 08:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 12 Apr 2025 08:48 PM IST
सार

ये वारदात दिल्ली के शाहदरा जिला के गांधी नगर में हुआ है। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम समेत दूसरी धाराओं में मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
man did obscene act with a dog animal lovers caught him in delhi
युवक ने डॉगी संग की अश्लील हरकत - फोटो : freepik

विस्तार

हैवानियत की सारी हदें पार कर एक युवक ने डॉगी के साथ अश्लील हरकत की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पशु प्रेमियों में आक्रोश फैल गया। वीडियो के आधार पर पशु प्रेमी संस्था की एक महिला सदस्य ने आरोपी की तलाश शुरू की। दो दिनों के बाद आरोपी को गांधी नगर के कैलाश नगर से दबोच लिया गया।

विज्ञापन

बिहार का रहने वाला है नौशाद
पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुपोल, बिहार निवासी नौशाद (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अलावा अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने वायरल वीडियो को भी अपने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीओ से जुड़ी है महिला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक 34 वर्षीय महिला परिवार के साथ कालकाजी इलाके में रहती है। वह पशु के लिए काम करने वाली एक बड़ी संस्था से जुड़ी हुई है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि इनकी संस्था का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। 9 अप्रैल को इनके ग्रुप पर एक वीडियो आया।

विज्ञापन

वीडियो देखकर खौला महिला का खून
वीडियो में एक युवक डॉगी के साथ बिना कपड़ों में अश्लील हरकत करते हुए दिख रहा है। महिला ने वीडियो देखा तो अपनी संस्था के एक युवक से इसका जिक्र किया। बाद में आरोपी तक पहुंचने के लिए उसकी तलाश शुरू हुई। जांच के बाद पता चला कि वीडियो कैलाश नगर, गांधी नगर गली नंबर-15 में बनाई गई है।

ऐसे दबोचा गया 'पापी' नौशाद
दोनों कैलाश नगर पहुंचे, लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी आरोपी का पता नहीं चला। इस बीच अगले दिन किसी ने कॉल कर इनको सूचना दी कि आरोपी यहां घूम रहा है। महिला व उसका साथी कैलाश नगर पहुंचे और नौशाद को दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी ने अपना अपराध भी कबूल लिया है।

पुलिस कर रही पड़ताल
आरोपी ने बताया कि उसने 7 अप्रैल की रात वारदात को अंजाम दिया है। वह कलीम नामक व्यक्ति के पास पानी सप्लाई का काम करता है। आरोपी ने ऐसा गलत काम क्यों किया, इसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed