फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man dead body pieces found in big polythene bags in fridge

कूड़े वाली पॉलीथीन में तीन टुकड़ों में फ्रिज में मिला युवक का शव, करीबी ने की थी हत्या

Mon, 16 Oct 2017 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Oct 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
man dead body pieces found in big polythene bags in fridge
व‌िप‌िन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

महरौली के सैदुल्लाजाब में दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात में पुलिस को उसके दोस्त बादल मंडल पर ही हत्या का शक है। शनिवार को पांच दिन बाद बागेश्वर, उत्तराखडं निवासी विपिन चंद जोशी (29) का शव साथ में काम करने वाले दोस्त बादल मंडल के कमरे में फ्रिज से बरामद हुआ।

विज्ञापन


शव के तीन अलग-अलग टुकड़े कर उन्हें काले रंग की तीन बड़ी पॉलीथीन में रखा गया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो बादल ने विपिन की हत्या करने की योजना पहले से बना ली थी।
विज्ञापन


इसके लिए उसने एक चापड़ व काली पॉलीथीन अपने कमरे में पहले से रखी हुई थी। वहीं वारदात के बाद से आरोपी पश्चिम बंगाल निवासी बादल मंडल फरार है। उसकी तलाश में कई टीमों को रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को गुमराह करता रहा बादल...

man dead body pieces found in big polythene bags in fridge

पुलिस के मुताबिक विपिन अपने दो भाई महेश व राजेश के साथ गली नंबर-2 सैदुल्लाजाब, महरौली में रहता था। विपिन पिछले छह सालों से साकेत के एक बार में नौकरी करता था। इसी बार बादल मंडल भी नौकरी करता है। वह गली नंबर-1, दूसरी मंजिल में किराए के मकान में रहता है।

सोमवार को विपिन अपना मोबाइल व एटीएम कार्ड लेकर घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। भाई उसकी तलाश करते रहे। पता न चलने पर बुधवार को उसकी महरौली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इधर परिजनों को बार व अन्य लोगों से पता चला कि आखिरी बार विपिन को बादल के साथ देखा गया था। परिजन उसके घर भी गए, लेकिन वहां ताला लगा था।

शनिवार को परिवार बादल के कमरे के बाहर पहुंचे तो उन्हें दूसरी मंजिल के उसके कमरे से कुछ दुर्गंध आई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बादल के कमरे का ताला तोड़ा को कमरे में चारों ओर खून ही खून बिखरा हुआ था। फ्रिज से खून बह रहा था।

कहीं अवैध संबंध तो नहीं हत्या की वजह...

man dead body pieces found in big polythene bags in fridge

पुलिस ने फ्रिज खोला तो उसमें तीन अलग-अलग टुकड़ों में विपिन का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद विपिन का शव परिवार के हवाले कर दिया गया, जहां से परिवार उसे उत्तराखंड लेकर रवाना हो गया। 

विपिन के जीजा हरीश का कहना है कि सोमवार दिन में विपिन मॉर्निंग ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं पहुंचा। परिवार वाले विपिन की तलाश करते रहे। परिवार विपिन को कॉल करता रहा, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा था। पूछताछ के दौरान परिवार को पता चला कि आखिरी बार विपिन को उसके सहकर्मी बादल के साथ देखा गया था।

विपिन के भाई राजेश ने बादल का मोबाइल नंबर लेकर उससे भाई के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसे साकेत मेट्रो स्टेशन पर छोड़कर अपने गांव आ गया था। दो-तीन बार बादल को कॉल की गई तो वह गुमराह करने लगा। बाद में उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। माना जा रहा है कि बादल ने वारदात को अंजाम दिया और वह फरार हो गया।

विपिन की हत्या के पीछे भी अवैध संबंध एक बड़ा कारण हो सकता है

man dead body pieces found in big polythene bags in fridge

विपिन को बहुत ही बेरहमी से मारा गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अक्सर इस तरह हुई हत्या की वारदात के पीछे अवैध संबंध कारण होता है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि विपिन की हत्या के पीछे भी अवैध संबंध एक बड़ा कारण हो सकता है।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि विपिन ने करीब पांच माह पूर्व अपनी पत्नी पूजा व डेढ़ साल की बेटी को गांव भेज दिया था। इधर बादल ने भी 10 दिन पूर्व ही अपनी पत्नी को गांव भेजा था।

यह भी बताया जा रहा है कि विपिन अक्सर बादल के घर आता जाता रहता था। ऐसे में कही यह तो विपिन की हत्या की वजह नहीं बनी। फिलहाल पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से विपिन को मारा गया।

फ्रिज में रखा होने के बाद भी शव बुरी तरह सड़ गया

man dead body pieces found in big polythene bags in fridge

विपिन के शव की हालत देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि उसकी हत्या सोमवार रात को ही कर दी गई थी। आरोपी ने हत्या कर उसे छुपाने की नियत से तीन टुकड़े कर पॉलीथीन में डाल कर फ्रिज में रख दिया।

लेकिन फ्रिज में रखा होने के बाद भी शव बुरी तरह सड़ गया। शव कई दिन पुराना होने के बाद उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। कमरे के फर्श पर शव रखकर उसके टुकड़े किए गए थे। फर्श पा इसके निशान मौजूद थे।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या करने से पूर्व आरोपी ने विपिन को शराब भी पिलाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बादल के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की सही वजहों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed