फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man committed suicide in gurgaon due to unemployment

नाराज पत्नी ने खोला दरवाजा तो खत्म हो चुका था सबकुछ

Thu, 03 Dec 2015 07:38 PM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide in gurgaon due to unemployment

शराब कंपनी में सुपरवाईजर की नौकरी कर चुके व्यक्ति ने दो दिन पहले पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सेक्टर पांच थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन करने में जुटी है।

विज्ञापन


लक्ष्मण विहार कालोनी में रहने वाला प्रवीण (32) मूल रूप से सदरपुर, डासना, गाजियाबाद का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ लक्ष्मण विहार कालोनी में किराये पर रहता था। चार साल पहले वह एक शराब की कंपनी में सुपरवाईजर के पद पर काम करता था।
विज्ञापन


डेढ़ साल से नौकरी न होने से परेशान चल रहा था। मंगलवार की रात में उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उसने शराब भी पी रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी में आये दिन होता था विवाद

man committed suicide in gurgaon due to unemployment

प्रवीण ने अशोक विहार में रहने वाले अपने साले को बुला कर पत्नी व बच्चों को उसके घर भेज दिया। इसके बाद कमरा बंद कर पत्नी की चुन्नी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली।

इस बात का खुलाया तब हुआ जब बृहस्पतिवार की शाम पत्नी बच्चों का कपड़ा लेने के लिए अपने घर पहुंची। कमरा भीतर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो वह पंखे से लटका मिला। जिसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।

पति के शराब पीने की आदत से पत्नी परेशान थी। पुलिस के अनुसार वह गारमेंट कंपनी में काम कर परिवार का गुजर-बसर करती थी। पति डेढ़ साल से बेरोजगार था। इसके बाद भी शराब पीकर हंगामा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed