फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man Coming from Hyderabad to Delhi misdeed with girl on pretext of marriage

धोखा: हैदराबाद से दिल्ली आकर करता था दुष्कर्म, 2016 में पहली बार बनाए थे संबंध, तब 17 साल की थी युवती

Tue, 15 Nov 2022 02:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Nov 2022 02:52 AM IST
सार

आरोप है कि वर्ष 2016 में आरोपी दिल्ली पहुंचा। वह पीड़िता से मिलने उसके घर आ गया। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे जल्द शादी करने की बात की। इसके बाद वह लगातार दिल्ली आकर वारदात को अंजाम देता रहा। 

विज्ञापन
man Coming from Hyderabad to Delhi misdeed with girl on pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में पुलिस ने 23 साल की एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि युवक हैदराबाद से दिल्ली आकर लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। बाद में वह शादी से मुकरने लगा। लड़की ने दबाव बनाया तो आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी उसे दिखाई। इस पर भी वह नहीं मानी तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। मजबूरन पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ मानसरोवर पार्क इलाके में रहती है। वर्ष 2015 में उसके फेसबुक अकाउंट पर एक फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आई थी। पीड़िता ने दोस्ती कबूल की। आरोपी युवक हैदराबाद का रहने वाला था। वह पीड़िता से चैट करने के अलावा फोन पर बात करने लगा। वर्ष 2015 में पीड़िता की उम्र महज 16 साल थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वर्ष 2016 में आरोपी दिल्ली पहुंचा। वह पीड़िता से मिलने उसके घर आ गया। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे जल्द शादी करने की बात की। इसके बाद वह लगातार दिल्ली आकर वारदात को अंजाम देता रहा। पीड़िता जब भी शादी के लिए कहती तो आरोपी टाल जाता। बीच में वह खुदकुशी करने की धमकी देकर पीड़िता को अपने साथ मसूरी भी ले गया। 

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने नवंबर 2021 में पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी का कहना था कि उसके परिजन उसकी शादी दूसरी बिरादरी में करने के लिए तैयार नहीं हैं। वह पीड़िता को नजरअंदाज करने लगा। पीड़िता ने दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे उसकी अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की, लेकिन पीड़िता इससे नहीं डरी। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed