{"_id":"5c03e720bdec2241903d84e8","slug":"man-burnt-alive-after-lost-in-job-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कमरे से निकल रहा था धुआं, दरवाजा खुला तो इस हाल में मिला शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कमरे से निकल रहा था धुआं, दरवाजा खुला तो इस हाल में मिला शख्स
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Dec 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
नौकरी छूटने और पत्नी के तलाक लेने से हताश नवीन कुमार गुप्ता उर्फ बंटी (46) ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घर से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर नवीन को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवीन के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी पीड़ा बयां की है, लेकिन किसी को भी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से चांदनी चौक दिल्ली निवासी नवीन ए-551, शास्त्री नगर, दूसरी मंजिल सराय रोहिल्ला में किराए के फ्लैट में अकेला रहता था। इसके माता-पिता व बड़े भाई की मौत हो चुकी है। पत्नी ने भी कलह के कारण नवीन से तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
परिवार में अब बस दो शादीशुदा बहनें हैं। नवीन प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ समय पूर्व इसकी नौकरी भी छूट गई थी। इसके बाद से वह काफी हताश था। रविवार सुबह करीब 9:15 बजे लोगों ने नवीन के घर से धुआं निकलते देखकर सूचना पुलिस को दी।
पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो नवीन को बाथरूम के बाहर बुरी तरह झुलसा पड़ा पाया। उसने खुद पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई थी। पुलिस ने नवीन के परिवार को सूचना दे दी है।