फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man burn in company at delhi

कंपनी में तेल डालकर इलेक्ट्रीशियन को जलाया, छानबीन में जुटी पुलिस

Sun, 21 Oct 2018 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Oct 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
man burn in company at delhi
demo

ओखला औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में एक शख्स पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर कथित रूप से जलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित शख्स बुरी तरह झुलस गया। उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के बयान पर ओखला फेज दो थाना पुलिस हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। पुलिस आत्महत्या की कोशिश के नजरिये से भी छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

  
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित राकेश उर्फ बिट्टू (40) है। वह पुल प्रहलादपुर इलाके में पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता है। वह ओखला फेज दो की एक कंपनी में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। कंपनी मालिक ने 20 सितंबर को कहासुनी के बाद नौकरी से निकाल दिया था और उससे एक-दो दिन में हिसाब ले जाने को कहा था।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया कि वह एक माह का वेतन व हिसाब लेने के लिए महीने भर से चक्कर काट रहा था। इससे नाराज होकर उसने कंपनी में शोर शराबा भी किया था। उसका आरोप है कि उसे सरवन नामक गार्ड ने 20 अक्तूबर को फोन करके हिसाब लेने बुलाया था। जब वह पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद दो-तीन लोगों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पुलिस के मुताबिक, पहले उसे एक महिला कर्मी ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को जांच के दौरान कुछ लोगों ने बताया है कि राकेश ने खुद ही ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई थी। हालांकि, राकेश ने दूसरे लोगों पर लाग लगाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed