फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man brutally murdered after being kidnapped three including a minor arrested in delhi

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात: अगवा कर युवक की बेरहमी से हत्या, नाबालिग समेत तीन पकड़े गए

Sat, 31 May 2025 10:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 31 May 2025 10:39 PM IST
सार

आरोपियों की निशानदेही पर शनिवार को पुलिस ने पुल प्रहलादपुर के जंगलों से शुएब का शव बरामद कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
man brutally murdered after being kidnapped three including a minor arrested in delhi
शुएब राणा उर्फ किररु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में एक युवक की अगवा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त शुएब राणा उर्फ किररु (22) के रूप में हुई है। 15 मई की रात को अचानक शुएब गायब हो गया था। पुलिस ने छानबीन के बाद शुएब की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया।

विज्ञापन

इस संबंध में नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुहेल खान (22), अशरफ उर्फ तोतला (20) और 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में 15 मई की रात को शुएब की गला घोंटने के बाद चाकू से वारकर हत्या कर दी। बाद में उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर शनिवार को पुलिस ने पुल प्रहलादपुर के जंगलों से शुएब का शव बरामद कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। शुएब के खिलाफ पहले से एक और सुहेल के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुएब राणा परिवार के साथ ए-ब्लॉक, पुल प्रहलादपुर इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता यूसुफ राणा, एक भाई शादाब व अन्य सदस्य हैं। परिवार की कपड़ों की दुकान है। वहीं आरोपी सुहेल इनका पड़ोसी है और उसकी भी कपड़ों की दुकान है। इसको लेकर दोनों के बीच वर्चस्व रहता था।

14 मई को एक अन्य पड़ोसी जावेद से शुएब और शादाब का झगड़ा हो गया था। पुलिस ने उसमें मामला दर्ज कर शादाब को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शुएब फरार हो गया। परिवार यह सोचता रहा कि पुलिस से बचने के लिए शुएब गायब है। इस बीच उसका पता न चलने पर 20 मई को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि शुएब की हत्या हो गई है और उसकी हत्या में पड़ोसी सुहेल का हाथ है। पुलिस ने कई बार थाने बुलाकर सुहेल से पूछताछ की, लेकिन उसने हत्या और हत्या में शामिल होने की बात से इंकार कर लिया। इस बीच पुलिस लगातार छानबीन करती रही।

शुक्रवार को पुलिस ने गोरखपुर यूपी से एक नाबालिग को दबोचा तो उसने शुएब की हत्या की बात स्वीकार की। उसने बताया कि 15 मई की रात को सुहेल, अशरफ और नाबालिग शुएब को खाने-पिलाने के लिए पुल प्रहलादपुर के जंगल में ले गए। वहां उसकी गला घोंटकर हत्या की। बाद में उस पर चाकू से हमला किया गया।

इसके बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से कुचला गया। बाद में सब गायब हो गए। पुलिस ने खुलासे के बाद दिल्ली से सुहेल और अशरफ को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर शुएब का सड़ा-गला शव भी बरामद कर लिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed