फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man both legs cut by Delhi-Mumbai Rajdhani express, Faridabad

संवेदनहीनता की सारी हदें पार, स्ट्रेचर पर लेटे मरीज के कटे हुए पैरों को ही बना दिया तकिया

Sun, 25 Aug 2019 01:06 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 25 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Man both legs cut by Delhi-Mumbai Rajdhani express, Faridabad
संवेदनहीनता... - फोटो : Amar Ujala

बड़खल फ्लाईओवर के पास नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति के दोनों पैर कट गए। उसे गंभीर हालत में बीके सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सफाई अभियान पर निकले रामपुर के जिला अधिकारी, लोगों को दिया संदेश
विज्ञापन


खून से लथपथ मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाते समय पर अस्पताल स्टाफ ने मरीज के कटे पैरों को ही उसका तकिया बना दिया। मामला सार्वजनिक होने पर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी और डॉक्टरों ने चुप्पी साध ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूड़ कॉलोनी में रहने वाला प्रदीप (42) एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। वह फैक्ट्री जाने के लिए बड़खल फ्लाईओवर के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। उपचार के लिए बीके अस्पताल लाने के बाद उसे स्ट्रेचर पर लिटाया गया।

तकिया नहीं मिलने पर स्टाफ ने उसके कटे पैरों से सिर को सहारा दिया। मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले को लेकर सीएमओ गुलशन अरोड़ा से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed