{"_id":"5b3b89164f1c1b78468b45f2","slug":"man-beat-policeman-and-torn-her-uniform-in-police-station-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 भाइयों का झगड़ा पहुंचा थाने, पुलिस ने किया हस्ताक्षेप तो फाड़ दी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 भाइयों का झगड़ा पहुंचा थाने, पुलिस ने किया हस्ताक्षेप तो फाड़ दी वर्दी
ब्यूरो,अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 03 Jul 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
gurugram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कलह में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति ने सदर थाने में हेड कांस्टेबल को ही पीट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से बिहार निवासी रूपेश पांडे इस्लामपुर में रहता है। उसके पड़ोस में अपने भाई से विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
इस पर रूपेश के भाई ने शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने दोनों को थाने बुलवा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान रूपेश किसी बात को लेकर थाने में हेड कांस्टेबल संदीप से उलझ गया। उसने हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
यहां तक की उसकी वर्दी भी फाड़ दी। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से आरोपी को काबू किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन