फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man attacks lady lawyer in court

सुरक्षा में सेंध लगाकर कोर्ट में महिला वकील को उठाकर पटका

Wed, 14 Oct 2015 09:56 AM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
man attacks lady lawyer in court

कोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाकर एक व्यक्ति ने महिला वकील पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। आरोपी की पिटाई के बाद उसे वकीलों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


आरोपी मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। कड़कड़डूमा कोर्ट में वकालत करने वाली अधिवक्ता वैशाली को आरोपी ने उठाकर पटक दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।

उसके सिर में चोट आई है। वकीलों ने वैशाली को छुड़ाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। वैशाली मंगल एक वकील की जूनियर है और उसका चैंबर एफ ब्लॉक की सातवीं मंजिल पर है।

विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

man attacks lady lawyer in court

वैशाली ने एफआईआर कराने के लिए पुलिस से शिकायत की है। वकीलों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि कोर्ट में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। यहां पर पुलिस दिखाई देती है, लेकिन कोई फायदा नहीं है।


पिछले दिनों अधिवक्ता वीरेंद्र शर्मा के चैंबर से उनका लैपटॉप व मोबाइल चोरी हो गया। शाहदरा बार पदाधिकारी प्रियांशु वर्मा ने कहा कि यहां असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं।

उन्होंने ने ये भी बताया कि कुछ दिन पहले उन पर मल्टी लेवल पार्किंग में तीन लोगों ने हमला कर दिया था। बार सचिव डीडी पांडेय का कहना है कि यह सुरक्षा में बड़ी खामी है और यह किसी के साथ भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed