{"_id":"5e4008d38ebc3ee61111bfa3","slug":"man-arrested-with-pistol-and-cartridge-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: हथियारों की खेप लाए मौत के दो सौदागर गिरफ्तार, कब्जे से मिले 21 पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: हथियारों की खेप लाए मौत के दो सौदागर गिरफ्तार, कब्जे से मिले 21 पिस्टल
Sun, 09 Feb 2020 06:58 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले हथियारों की खेप लाए थे। बदमाशों को सप्लाई करने से पहले ही स्पेशल सेल ने उन्हें दबोच लिया। इनके कब्जे से 21 पिस्टल व 50 कारतूस बरामद किए गए हैं। ये मध्य प्रदेश के मुरैना से सस्ते दामों पर हथियार लाते थे और दिल्ली-एनसीआर में महंगे दामों पर बेचते थे।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार, विधानसभा चुनावों को देखते हुए अवैध हथियारों पर नजर रखी जा रही थी। इस दौरान पता चला कि मुरैना निवासी संतोषी व पीतम सिंह अवैध हथियारों की तस्करी में लगे हुए हैं। एक सूचना के बाद एसीपी ललित मोहन नेगी व हृदय भूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर संजय गुप्ता और राजेश कुमार की टीम ने दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी की।
विज्ञापन
यहां से संतोषी (50) और पीतम सिंह (20) को 7 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से .32 बोर की 11 सेमीऑटोमेटिक और .315 बोर की 10 सिंग्रल सूट पिस्टल बरामद की गईं। इनके पास से .32 बोर के 20 और .315 बोर के 30 कारतूस भी बरामद हुए।
विज्ञापन
संतोषी ने पूछताछ में बताया कि वह गांव में हुए झगड़े के केस में मुरैना जेल गया था। वहां वह अवैध हथियार बनाने वालों व सप्लाई करने वालों के संपर्क में आया। जेल निकलने के बाद वह अवैध हथियारों की तस्करी में लग गया। वह यूपी के अलीगढ़ से भी हथियार लेता था। इन्हें वह दिल्ली और एनसीआर के बदमाशों को सप्लाई करता था। वह 32 बोर की पिस्टल 7-8 हजार और व .315 बोर की 2-3 हजार में लेता था। इनको आगे क्रमश: 20 से 25 हजार और 4-5 हजार में बेचता था। 4 वर्ष से अवैध हथियार सप्लाई कर रहा संतोषी आर्म्स एक्ट के तीन केसों में गिरफ्तार हो चुका है। पीतम सिंह तीन महीने पहले संतोषी के संपर्क में आया और उसके साथ अवैध हथियार सप्लाई करने में लगा हुआ था।