फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man arrested who gave poison to dog in chittaranjan park

भौंकने से परेशान व्यक्ति ने कुत्ते को जहर देकर मार डाला, हत्यारा गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2019 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 03 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
man arrested who gave poison to dog in chittaranjan park
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क में कुत्ते का भौंकना एक व्यक्ति को इतना नागवार गुजरा कि उसने उसे जहर देकर मार डाला। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले तो किसी कुत्ते का जहर नहीं दिया है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोपाल चन्द्र विष्णु (60) दिल्ली सरकार से दानिक्स पद से रिटायर हुए हैं और बी-ब्लाक चितरंजन पार्क इलाके में रहते हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि उनकी बहन गली के कुत्तों की देखभाल करती है और उनको खाना देती है। वह 24 मई को बाजार जा रहे थे तभी देखा कि ब्लॉक में प्रेस करने वाला बल्लू (56) चिंटू नाम के कुत्ते को कुछ खिला रहा है। जब वह बाजार से लौट रहे थे तो देखा कि चिंटू वहां लेटा हुआ था। 
विज्ञापन


करीब 20 मिनट बाद चिंटू उनके घर आ गया। उसे खाना दिया तो नहीं खाया। कुछ देर बाद वह लेट गया और उसके मुंह से झाग आने लगे। इस पर उनकी बहन चिंटू को एनिमल केयर सेंटर, राजा गार्डन ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनिमल केयर सेंटर ने 25 मई को कुत्ते की पोस्टमार्टम उन्हें दी। इसके बाद चितरंजन पार्क थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने एक जून को मामला दर्ज कर लिया था और दो जून को बल्लू को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस के बताया कि चिंटू नाम का कुत्ता बहुत भौंकता था, इस कारण उसने चूहे मारने की दवाई देकर मार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed