{"_id":"5d3a35c78ebc3e6cac64772c","slug":"man-arrested-over-dozen-cases-of-robbery-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: दर्जन भर डकैती के मामलों में फरार चल रहे इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: दर्जन भर डकैती के मामलों में फरार चल रहे इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा
Fri, 26 Jul 2019 05:02 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 26 Jul 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
ईनामी बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : Social media (File Photo)
डकैती के दर्जन भर मामलों में फरार चल रहे बदमाश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रिषभ (20) को बुधवार रात दस बजे रूपवास बाईपास के पास दादरी पुलिस स्टेशन की टीमों ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक वैभव कृष्णा ने बताया कि रिषभ के सिर पर 25,000 का इनाम रखा गया था। जब एसएचओ नीरज मलिक की टीम ने रिषभ को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ा दी लेकिन फिर भी उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस ने रोकने के लिए रिषभ के ऊपर गोली चलाई जिससे वह जख्मी हो गया है। रिषभ के पर बारह केस डकैती और छीनाझपटी के जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज हैं। उसने आखिरी के दस दिनों में कई लूट और छीनाझपटी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि रिषभ से पांच मोबाईल, गहने और देशी पिस्तौल बरामद किए गए हैं। साथ ही मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया है जिसके जरिए भागने की फिराक में था। आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।