एक कमेंट लेकर आया मौत: दोस्त की पत्नी पर युवक ने की थी अश्लील टिप्पणी, फिर हुए खूनी खेल से सिहर उठे थे लोग
30 जून को पुलिस को सोनू के सेक्टर 14 द्वारका में आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनू दिल्ली मेट्रो में ठेकेदार का हेल्पर का काम करता था। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टाग्राम पर दोस्त की पत्नी के बारे में अश्लील टिप्पणी करने पर युवक की हत्या करने वाले फरार आरोपी को द्वारका जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश के एटा जिले में लगातार ठिकाना बदल रहा था। तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने द्वारका से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शक्ति विहार, मोहन गार्डन निवासी सोनू के रूप में हुई है। पिछले साल दिसंबर माह में उत्तम नगर इलाके में शौकत अली नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि शौकत अली मजदूरी करता था। साथ काम करने वाले सोहन लाल की पत्नी के बारे में इंस्टाग्राम पर अश्लील टिप्पणी कर दी थी, जिसकी वजह से उसका सोहन लाल से विवाद चल रहा था।
शौकत अली के परिवार वालों ने सोहनलाल और उसके दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद सोहनलाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में पता चला कि सोनू भी हत्या के मामले में शामिल है। लेकिन वह फरार हो गया था।
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस ने सोनू के फोन को सर्विलांस पर लगाया। जिसके जरिए पुलिस को पता चला कि सोनू एटा उत्तर प्रदेश में छुपा हुआ है। पुलिस ने वहां भी छापेमारी की लेकिन वह फरार हो गया।