{"_id":"6445ecc0c1bbbaca1f08ac96","slug":"man-arrested-by-delhi-police-he-was-threatening-to-shoot-his-wife-by-pointing-a-pistol-2023-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवान बना पति: पिस्टल तानकर पत्नी को दे रहा था गोली मारने धमकी, पुलिस को देखते फाख्ता हुए होश और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवान बना पति: पिस्टल तानकर पत्नी को दे रहा था गोली मारने धमकी, पुलिस को देखते फाख्ता हुए होश और फिर...
Mon, 24 Apr 2023 08:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Apr 2023 08:13 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो पत्नी पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दे रहा था। पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के विजय विहार इलाके में शनिवार रात पारिवारिक झगड़े में एक युवक अपनी पत्नी पर पिस्टल तानकर उसे गोली मारने की धमकी देने लगा। महिला की शिकायत मिलते ही पीसीआर कर्मी फौरन मौके पर पहुंचे।
पुलिस कर्मियों को देखकर आरोपी पिस्टल फेंककर भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया और उसे स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि पत्नी युवक के साथ रहना नहीं चाहती थी और उसे तलाक देने के लिए कह रही थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
शनिवार रात 9.25 बजे एक महिला ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर बताया कि उसका पति उसे गोली मारने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही रोहिणी जोन के पीसीआर कर्मी हरकत में आ गए और तुरंत विजय विहार ई ब्लॉक में स्थित महिला के घर पहुंचे। उस दौरान पुलिस के आने से बेखबर महिला का पति पिस्टल लेकर दूसरी मंजिल से महिला को जान से मारने की धमकी दे रहा था।

पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो उसके होश फाख्ता हो गए और वह पिस्टल को फेंककर भागने की कोशिश करने लगा। उप निरीक्षक भानु प्रकाश ने तुरंत उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान अहमद अली के रूप में हुई। पीसीआर कमियों ने उसे विजय विहार थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से बरामद पिस्टल पूरी तरह से खराब थी और चलने की हालत में नहीं थी।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 2017 में प्रेम विवाह किया था। वह शादी समारोह में फूल देने का काम करता है। उनके बच्चे नहीं है। कुछ माह से उसकी पत्नी उससे तलाक मांग रही थी।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 2017 में प्रेम विवाह किया था। वह शादी समारोह में फूल देने का काम करता है। उनके बच्चे नहीं है। कुछ माह से उसकी पत्नी उससे तलाक मांग रही थी।