फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man arrested at delhi metro station posing as crpf jawan

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर खुद को सीआरपीएफ का जवान बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2019 04:01 PM IST
दुष्यंत शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Apr 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
man arrested at delhi metro station posing as crpf jawan
Arrest - फोटो : amar ujala

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर कथित तौर पर खुद को सीआईएसएफ का जवान बताने वाले उत्तर प्रदेश में शामली जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की जैसी वर्दी पहने हुए नदीम खान की गतिविधि संदिग्ध पाए जाने के बाद शनिवार को चांदनी चौक स्टेशन पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी ने बताया, ‘पूछताछ के दौरान, व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और बल के एक सदस्य के रूप में वह कोई आईडी कार्ड या कोई सबूत पेश नहीं कर पाया।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने दावा किया कि वह जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रशिक्षण बल में एक प्रशिक्षु था। श्रीनगर में सीआरपीएफ केन्द्र और शामली पुलिस में एक जांच करने के बाद पाया गया कि उसका दावा गलत है।


उन्होंने बताया कि व्यक्ति की जांच के दौरान दो आधार कार्ड बरामद किये गये जिस पर जन्म की तिथि, पिता का नाम तथा पता और मोबाइल नंबर दोनों अलग-अलग थे। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को पूछताछ के दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed