{"_id":"6aa96530ec4ffb4382333435e7daefd7","slug":"mamma-now-we-will-fight-against-the-builder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मम्मा! अब हम लड़ेंगे बिल्डर के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मम्मा! अब हम लड़ेंगे बिल्डर के खिलाफ
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Fri, 15 May 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निहो स्कॉटिस गार्डन सोसायटी में बिल्डर की मनमानी के खिलाफ शनिवार से मम्मियों के साथ बच्चे भी धरने पर बैठेंगे। इधर, बृहस्पतिवार को कैंडल मार्च निकालकर बिल्डर को सद्बुद्धि देने की कामना की गई। कैंडल मार्च में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए।
विज्ञापन
रेजिडेंट्स का कहना था कि सोसायटी में लगातार हो रहे हादसे के बाद भी बिल्डर सामने नहीं आ रहा है। इस मौके पर डीके मौर्या, कपिल सिंघल, डिंपल, रचना, रेनू, अपूर्व आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर सोसायटी में बृहस्पतिवार को भी महिलाएं धरने पर बैठी रहीं। धरने के छठे दिन गीत और भजन गाकर महिलाओं ने एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाया।
निर्माणाधीन इमारत में बैठी महिलाओं ने बिल्डर को चेतावनी दी है कि जब तक वह समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तब तक इमारत का काम शुरू नहीं करने देंगी।
विज्ञापन
कल से धरने पर बैठेंगे बच्चे
लिफ्ट की समस्या का समाधान न होने पर शनिवार को सोसायटी के बच्चे सड़क पर उतरेंगे। बच्चों का कहना है कि लिफ्ट सही नहीं होने से सीढ़ियों से आना-जाना पड़ रहा है। अगर शुक्रवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सोसायटी के बच्चे बिल्डर के खिलाफ धरने पर बैठेंगे।
आज जीडीए संग बैठक
निहो स्कॉटिस गार्डन की समस्याओं पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे जीडीए कार्यालय पर बैठक होगी। बैठक में जीडीए वीसी के साथ सोसायटी के रेजिडेंट्स, बिल्डर और लिफ्ट कंपनी समस्याओं के समाधान पर चर्चा करेंगे।