फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Malwa, Dadar Express will run late just a week

अभी एक हफ्ते तक देर से चलेंगी मालवा और दादर एक्सप्रेस

Sat, 21 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 21 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Malwa, Dadar Express will run late just a week

इंदौर और मुंबई जाने वाले यात्रियों को एक सप्ताह तक थोड़ी परेशानी हो सकती है। फरीदाबाद सेक्शन से गुजरने वाली दो गाड़ियां मालवा और दादर एक्सप्रेस दो से तीन घंटे तक देरी से चलेंगी। अंबाला और कुरुक्षेत्र के बीच ओवरब्रिज निर्माण का काम किया जा रहा है। इसके चलते गाड़ियां रोककर चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन


ऐसे में स्टेशन आने से पहले गाड़ियों के आगमन की जानकारी इंक्वायरी से अवश्य कर लें। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 22 से 23 मार्च तक सुबह 11 से दोपहर 2 बजे और 24 से 27 मार्च तक दोपहर 2:20 से शाम 5:20 बजे तक अंबाला-कुरुक्षेत्र के बीच रेल यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन


इस समय रूट से गुजरने वाली ट्रेन को रोककर चलाया जाएगा। कुछ  ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। रात के समय 7:50 बजे फरीदाबाद पहुंचने वाली 12920 मालवा एक्सप्रेस अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत की बजाय अंबाला, जाखल, जींद, पानीपत के रास्ते यहां आएंगी। इसके अलावा 11058 दादर एक्सप्रेस को अंबाला स्टेशन पर 75 मिनट तक रोककर चलाया जाएगा। ऐसे में यह दोनों ही ट्रेन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर 1:30 से 3 घंटे की देरी से पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से शुक्रवार रात भी मालवा एक्सप्रेस 3:30 घंटे व दादर एक्सप्रेस 2:30 घंटे की देरी से पहुंची थीं। रेल अधिकारियों का कहना है कि 27 मार्च तक दोनों ट्रेनों की यह समस्या बनी रहेगी। ऐसे में रात के समय पलवल, मथुरा, आगरा व इंदौर और मुंबई जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ेगा। इसको लेकर स्टेशनों पर रेलवे की ओर से नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed