फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Malviya Nagar fire: After the fire, Delhi Home Minister admitted that the process was confined to paperwork

Malviya Nagar fire: अग्निकांड के बाद दिल्ली के गृह मंत्री ने माना प्रक्रिया कागजों में सिमटी, कार्रवाई का दावा

Thu, 04 Jun 2026 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Jun 2026 04:04 AM IST
सार

गृह मंत्री ने कहा कि नियमों के अनुसार कार्रवाई केवल कागजों में सिमटी हुई है। उन्होंने कहा है कि पूरी दिल्ली में जहां भी ऐसी अवैध गतिविधियां चल रही हैं, वहां तत्काल कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Malviya Nagar fire: After the fire, Delhi Home Minister admitted that the process was confined to paperwork
दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली सरकार के गृह मंत्री आशीष सूद ने मालवीय नगर हादसे को लेकर कहा है कि अधिकारियों की नाक के नीचे अवैध गतिविधियां चल रही हैं और वे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। नियमों के अनुसार कार्रवाई केवल कागजों में सिमटी हुई है। उन्होंने कहा है कि पूरी दिल्ली में जहां भी ऐसी अवैध गतिविधियां चल रही हैं, वहां तत्काल कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में बुधवार सुबह लगी भीषण आग के बाद दिल्ली में चल रहे अवैध गेस्ट हाउस और होम स्टे संचालन पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन शुरू हो गया है। घटना के बाद दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने मौके का निरीक्षण किया और जिला प्रशासन को 24 घंटे के भीतर पूरे इलाके का जमीनी सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब चेतावनी या सुधार का समय समाप्त हो चुका है। अब केवल सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मंत्री ने डीएम, एमसीडी और अन्य संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) स्कीम के तहत नियमों का उल्लंघन कर चल रहे सभी होटल, गेस्ट हाउस और रेस्तरां पर तुरंत कार्रवाई की जाए। आदेश में कहा गया है कि जिन प्रतिष्ठानों ने अनुमति से अधिक यानी 6 कमरों से ज्यादा का व्यवसायिक विस्तार कर रखा है, उन्हें किसी प्रकार का कारण बताओ नोटिस देने के बजाय सीधे सील किया जाएगा। इसके साथ ही बिजली और पानी के अवैध कनेक्शन भी तत्काल काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकल प्रवेश-निकास वाले भवन ‘नो गो जोन’ घोषित
मंत्री ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि जिन भवनों में बीएंडबी लाइसेंस होने के बावजूद केवल एक ही प्रवेश और निकास मार्ग है, उन्हें तत्काल प्रभाव से सील किया जाए। फायर विभाग के अधिकारियों ने प्रारंभिक निरीक्षण में स्वीकार किया है कि हौजरानी क्षेत्र में लगभग हर घर में इस स्कीम के तहत होम स्टे या रेस्तरां संचालित हो रहे हैं, जबकि अधिकांश के पास फायर एनओसी उपलब्ध नहीं है।

बीएंडबी स्कीम पर सवाल, सुरक्षा मानकों की अनदेखी उजागर
बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) योजना को वर्ष 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान पर्यटकों की सुविधा के लिए लागू किया गया था। इसके तहत आवासीय घरों में सीमित संख्या में कमरों के साथ होम स्टे की अनुमति दी गई थी और प्रक्रिया को सरल रखा गया था। अधिकारियों के अनुसार इस छूट का व्यापक दुरुपयोग हुआ है। दिल्ली में 1000 से अधिक ऐसे प्रतिष्ठान संचालित होने की आशंका है, जहां नियमों की अनदेखी कर 6 से अधिक कमरे बनाए गए हैं और आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों को लागू नहीं किया गया।


आग के कारणों की जांच तेज, ओवरलोडिंग की आशंका
फायर विभाग फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहा है। प्राथमिक जांच में बिजली के ओवरलोडिंग की आशंका पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि कारणों की विस्तृत जांच रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत की जाए। मौके पर जिलाधिकारी, एमसीडी कमिश्नर और स्थायी समिति की अध्यक्ष सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्हें निर्देश दिया गया है कि जांच के साथ-साथ तुरंत कार्रवाई शुरू की जाए, ताकि ऐसे अवैध संचालन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed