फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Malviya Nagar Fire 17 of 21 Deceased Were Foreign Nationals

मालवीय नगर हादसा: मरने वाले 21 लोगों में 17 विदेशी, अधिकतर नाइजीरिया, बांग्लादेश और लाइबेरिया से; देखें लिस्ट

Wed, 03 Jun 2026 05:58 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 03 Jun 2026 05:58 PM IST
सार

मालवीय नगर के एक रेस्तरां में बुधवार सुबह भीषण आग लगी। इसमें 21 लोगों की मौत हुई, जिनमें 17 विदेशी नागरिक थे। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Malviya Nagar Fire 17 of 21 Deceased Were Foreign Nationals
मालवीय नगर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 घायल हैं। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर अग्निकांड में कुल 21 लोगों की मौत हुई है। इन मृतकों में 17 विदेशी नागरिक शामिल हैं। अधिकांश मृतक लाइबेरिया, नाइजीरिया, मोजाम्बिक और बांग्लादेश के रहने वाले थे।

विज्ञापन


 



दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक होटल-कम-गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 40 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया। इस दौरान एक पल भी बर्बाद करने का समय नहीं था और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने खिड़कियों के शीशे तोड़े और कंबल लेकर उन लोगों को बचाने के लिए दौड़े जो बुधवार को दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में एक 'बेड-एंड-ब्रेकफास्ट' बिल्डिंग में लगी भीषण आग में घिरे थे। अधिकारियों ने बताया कि इस आग में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से कई विदेशी नागरिक थे जो होटल में ठहरे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मदीदों ने बताया कि जब आग की लपटें तेजी से बहुमंज़िला इमारत में फैल गईं, तो वहां अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने की कोशिश में कई लोगों को ऊपरी मंजिलों से कूदना पड़ा। मालवीय नगर में जिस जगह आग लगी थी, उसके पास रहने वाले एक स्थानीय निवासी, मंसूर बताते हैं कि कैसे उन्होंने और दूसरे स्थानीय लोगों ने इमारत के अंदर फंसे लोगों की मदद करने की कोशिश की। 

विज्ञापन

अंदर से सुनीं 'बचाओ, बचाओ' की आवाजें 
वह कहते हैं, "मेरा घर ठीक सामने है... सुबह करीब 8:00 बजे, हमें नीचे से फोन आने लगे कि आग लग गई है। हम बाहर निकले, नीचे देखा और अंदर से आवाज़ें सुनीं, 'बचाओ, बचाओ'... इमारत के मुख्य दरवाज़े पर एक इलेक्ट्रॉनिक गेट था जो रात में अपने आप बंद हो जाता था। क्योंकि आग की वजह से बिजली चली गई थी, इसलिए गेट पूरी तरह से जाम हो गया था और खुल नहीं रहा था। 

बाहर निकलने का कोई रास्ता ही नहीं था। आग ग्राउंड और पहली मंजिल पर लगी थी, जिससे दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर रहने वाले लोग पूरी तरह से फंस गए थे। फिर, हमने नीचे से ईंटें और पत्थर फेंके, जिससे शीशे टूट गए। दो भारतीय आदमी दूसरी मंजिल से कूद गए, लेकिन उन्हें चोट लग गई। फिर हम फ्लोरिश स्टे होटल गए और आस-पास के सभी होटलों से गद्दे निकालकर इकट्ठा किए।

उन्होंने बताया कि कुछ विदेशी थे, वे चौथी मंजिल से बाहर नहीं निकल पा रहे थे, फिर, हम सामने वाली इमारत में गए और ऊपर से एक रस्सी डाली। उस महिला ने रस्सी पकड़ भी ली थी, लेकिन वह फिसल गई, फिर भी वह गद्दों पर गिरी। वह बच गई। बिल्कुल आखिर में, जब आग बहुत ज़्यादा तेज़ हो गई थी, तब एक महिला चौथी मंज़िल से लटकी और सुरक्षित नीचे उतर गई।

सुबह 8.50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली
दिल्ली फायर सर्विस टीम को मालवीय नगर में फ्लोरिश स्टे होटल में सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि रेस्तरां के बेसमेंट से ये आग लगनी शुरू हुई। रेस्तरां के बेसमेंट से गंभीर हालत में लोगों को रेस्क्यू किया गया। इस आग की वजह से अब तक 21 लोगों की मौत हो गई है और 37 लोग घायल हैं। घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मैक्स अस्पताल ने जारी की सूची-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed