गजब: बकरे के साथ युवक करता रहा महिला कोच में सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शटल गाड़ियों में यात्रियों की भीड़ से बचने के लिए एक यात्री ने अपने बकरे के साथ महिला बोगी में बैठकर बल्लभगढ़ स्टेशन से सोलाका स्टेशन तक सफर किया लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की।
मामला सोमवार की रात का है। खास बात यह है कि आरपीएफ और जीआरपी को इसकी भनक तक नहीं लगी। आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि यदि कोई यात्री किसी जानवर के साथ ट्रेनों में सफर करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ट्रेनों में जानवर या विस्फोटक पदार्थों के साथ सफर करना गैरकानूनी है।
तीन-चार यात्री एक बकरे को लेकर महिला बोगी में चढ़ गए
इसके अलावा भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर भी साथ ले जाने की मनाही है। सोमवार की रात करीब 8:15 बजे नई दिल्ली से मथुरा जाने वाली शटल 64910 बल्लभगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर आकर रुकी।
जब ट्रेन चलने को हुई तो तीन-चार यात्री एक बकरे को लेकर महिला बोगी में चढ़ गए। महिला यात्रियों ने इसका विरोध किया लेकिन यात्री पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
आखिर में सोलाका स्टेशन पर जाकर ही यात्री बोगी से उतरा। उक्त यात्री ने पांच स्टेशन तक सफर तय कर लिया।