{"_id":"41424b77df51c54a4b2cb93547f54434","slug":"malaria-patient-are-rising-in-mewat-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज सौ से अधिक हो रहे मलेरिया का शिकार, आंकड़ा दो हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज सौ से अधिक हो रहे मलेरिया का शिकार, आंकड़ा दो हजार के पार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 19 Sep 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात में मलेरिया के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ते देख जिले के उपायुक्त अशोक सांगवान ने शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें की बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक तेजी लाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को प्रशासन द्वारा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को इस बीमारी से सतर्क रहने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण इलाकों में कैंप लगाकर लोगों की जांच में जुटा है। इससे जुडे़ 100 से अधिक केस रोजाना मिल रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में बीते दिन 1800 मलेरिया के केस थे लेकिन शनिवार को यह आंकड़ा दो हजार के करीब पहुंच गया। करीब 20 दिनों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाए जाने के बावजूद यह रोग घटने की बजाए बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. विमलेश तिवारी ने बताया कि बीमारी की रोकथाम के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद है।
इसको लेकर नूंह, पुन्हाना, पिनगवां, नगीना तथा फिरोजपुर झिरका खंड के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थिति पर काबू पाने के लिए लगी हुई हैं।
मलेरिया की जांच के लिए मांड़ीखेड़ा स्थित जिला अस्पताल में 15 मिनट में मलेरिया की जांच की जा रही है। डेंगू का भी एक संभावित मामला सामने आया है, जिसका इलाज स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चल रहा है।