{"_id":"8f15d323964f8c386a2b48acc642dfb1","slug":"malai-kofte-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली वालों की मेन्यू की शान मलाई कोफ्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली वालों की मेन्यू की शान मलाई कोफ्ते
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Aug 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों के इस मौसम में अगर आप भी अपनों को कुछ खास खिलाने की सोच रहे हैं तो दिल्ली वालों की मेन्यू में अक्सर शामिल होने वाला मलाई कोफ्ता बनाएं, खाएं और खिलाएं। इसकी आसान सी विधि हम लाए हैं इस बार आपके लिए।
विज्ञापन
सामग्रीः
पनीर-----150 ग्राम
टमाटर--------------3 मध्यम आकार के
काजू----------------1/4 कप
मगज---------------2 टेबलस्पून
खसखस------------1 टीस्पून
अदरक--------------1 टीस्पून बारीक कटी
इलाइची-------------2 छोटी
लाल मिर्च पाउडर---1 टीस्पून
नमक--------------स्वादानुसार
तेल----------------1 टेबलस्पून
दही----------------1/4 कप
इलाइची पाउडर------1/4 कप
मैदा----------------2 टीस्पून
ताजी क्रीम----------2 टेबलस्पून
गरम मसाला पाउजर--1/4 टीस्पून
विधि-
-प्रेशर कुकर गर्म करें। उसमें कटे टमाटर को काजू, मगज, खसखस, अदरक, छोटी इलाइची, लाल मिर्च पाउडर, नमक, 1 टेबलस्पून तेल डालकर अच्छे से चलाएं।
-जब ये भूरे होने लगें तो इसमें दही डालें और अच्छे से मिलाएं। अच्छी तरह चलाने के बाद इसमें एक कप पानी डालें और कुकर को पैक कर दें। चार सीटी आने तक इसे पकाएं और दूसरी ओर एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें।
विज्ञापन
-पनीर को कद्दूकस कर के एक बाउल में रख लें। इसमें इलाइची पाउडर, नमक और मैदा डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को लेकर थोड़ा-थोड़ा लेकर इन्हें कोफ्ते का आकार दें। अब कड़ाही में गर्म किए हुए तेल में इन्हें सुनहरा होने तक तलें।
विज्ञापन
-तल लेने के बाद इन्हें टिश्यू पेपर पर छान लें। जब कुकर में सीटी निकल जाए तो उसका ढक्कन खोलकर उसके मिश्रण को हैंडब्लेंडर से ब्लेंड कर लें।
-अब कुकर के मिश्रण को एक नॉन स्टिक पैन में निकालकर गर्म करें। इसमें क्रीम और गरम मसाला पाउडर भी मिलाएं।
-अब सर्विंग बाउल में कोफ्ते डालकर उसके ऊपर से ग्रेवी डालें फिर क्रीम की एक लेयर ऊपर से डालकर उसे सजाएं और गरमागर्म सर्व करें।