ऑनलाइन पैसे कमाना सिखाएगा सरकार का ये संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-62 का राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) पैसे कमाने का ऑनलाइन तरीका सिखाएगा। इसमें सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए कमाई के स्रोत की जानकारी दी जाएगी।
कोर्स को खास तौर पर छात्र-छात्राओं, रोजगार के इच्छुक युवक, रिटायर्ड कर्मचारियों, गृहिणियों और प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है। संस्थान में 27 जून को ‘लर्न टू अर्न ऑनलाइन’ विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन होगा।
निसबड की सलाहकार पारुल पुरी ने बताया कि आज इंटरनेट लोगों के रूटीन में शामिल हो गया है। लेकिन आमतौर पर लोग इसका प्रयोग मनोरंजन और टाइम पास के लिए करते हैं।
इस तरह से कमाईए ऑनलाइन पैसा
इससे इसका सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया व इंटरनेट पर स्वतंत्र लेखन, ब्लॉग लिखना, डाटा एंट्री, सोशल मीडिया नेटवर्किंग सहित कई अन्य ऑनलाइन तरीके हैं, जिससे कमाई की जा सकती है।
एक दिवसीय प्रशिक्षण में लोगों को प्रजेंटेशन के जरिये इसके बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा ग्रुप डिस्कशन से उन कमियों पर भी चर्चा होगी, जो सफलता में बाधक बन सकते हैं।
प्रशिक्षण में फिलहाल 35 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसमें 50 प्रतिभागी भाग लेंगे।