फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maken roadmap prepared to return to congress in Delhi.

दिल्ली वापसी के लिए माकन ने तैयार किया रोडमैप

Wed, 14 Jan 2015 01:24 AM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Maken roadmap prepared to return to congress in Delhi.

दिल्ली में कांग्रेस का पिछड़ रहा प्रचार अब तेजी पकड़ेगा। दिल्ली को करीब से जानने और छात्र राजनीति से लेकर केंद्रीय राजनीति का सफर तय करने वाले अजय माकन का कहना है कि हर वर्ग के लिए रोडमैप तैयार किया है।

विज्ञापन


माकन कहते हैं कि मध्य वर्ग के वोटर का आम आदमी पार्टी से मोहभंग हो रहा है। फिर महिला, युवा, व्यापारी, सरकारी नौकरी करने वालों को उनके अंदाज में कांग्रेस यह बताएगी कि जो वादा हम कर रहे हैं, उसे पूरा कैसे करेंगे।
विज्ञापन

 
अजय माकन कहते हैं कि दिल्ली में लगातार 15 साल और केंद्र में 10 साल लगातार सत्ता में रहने के कारण 2013 के चुनाव में ऐसे वादे नहीं किए जिसे पूरा न किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सामने चुनाव मैदान में उतरी पार्टी बिजली के बिल 50 फीसदी कम करने और भाजपा ने काला धन जनता को देने में जो वादे किए, उनसे किसी ने यह नहीं पूछा कि कैसे उसे पूरा करेंगे। आम आदमी पार्टी ने जिन पैसे से गरीबों के मकान बनने थे, उसकी सब्सिडी दे दी।

माकन को भरोसा कांग्रेस दिल्ली में करेगी कमबैक

Maken roadmap prepared to return to congress in Delhi.

दिल्ली में नेताओं की कतार को लेकर माकन का कहना है कि हमारे पास नेता हैं जिनके पास अनुभव है। हम जो वादा करेंगे, उसे कैसे पूरा करेंगे यह हमारे अनुभव से निकलेगा।


फिर इस बार दो सांसद के चुनाव मैदान में उतरने के मामले की बात करें तो यह एक इतिहास है। माकन छावनी बोर्ड चुनाव का हवाला देकर कहते हैं कि कांग्रेस कमबैक कर रही है। अल्पसंख्यकों की बात करें तो पिछला संसदीय चुनाव छोड़ दें तो वे हमेशा कांग्रेस के साथ रहे हैं। इस बार भी वह कांग्रेस में आएंगे, हालात बदले हैं।

दिल्ली की 101 सदस्यीय कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन कहते हैं कि जहां अरविंद केजरीवाल की 49 दिन की सरकार का डॉक्यूमेंट कांग्रेस जल्द लाएगी ।वहीं सात महीने के राष्ट्रपति शासन का पोस्टमार्टम भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed