फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Make videos, upload and Win one lakh

मोबाइल से वीडियो बनाओ, अपलोड करो और जीतो एक लाख

Mon, 28 Dec 2015 02:20 AM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
Make videos, upload and Win one lakh

मोबाइल लेकर वीडियो आपने बहुत बनाए होंगे। कुछ अजीब देखकर कैमरे में कैद करने की अगर आपकी आदत है तो यह आदत आपको लखपति बना सकती है।

विज्ञापन


जी हां युवाओं की ऐसी की रचनात्मकता को एक प्लेटफॉर्म तक ले जाने और उसके बदले उन्हें पुरस्कार देने के लिए नेक्सजीटीवी मोबाइल ऐप ने स्पॉटलाइट स्कीम शुरू की है। इसके जरिये इस वीडियो कंटेंट के जरिये रचनात्मकता दिखाने का मौका मिलेगा।

इसके तहत युवा हॉरर, व्यंग, ड्रामा, सामाजिक, हास्य, मौलिक संगीत यानी किसी म्यूजिकल बैंड परफॉरमेंस का भी वीडियो, फिक्शन या फिर हकीकत पर भी वीडियो कंटेंट विकसित करके अपलोड कर सकते है।
विज्ञापन

इस साइट पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

Make videos, upload and Win one lakh

इसे अपलोड करने के लिए वीडियो बनाने वाले को नेक्सजीटीवीस्पॉटलाइट डॉट काम पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। स्पॉटलाइट विकल्प पर जाकर वीडियो अपलोड करना होगा।


मोबाइल ऐप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अभेष वर्मा ने बताया कि अपलोड वीडियो को हम एक बड़े प्लेटफॉर्म पर ले जाएंगे, वहां पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पांच वीडियो का चयन करेंगे।

उस पांच वीडियो को फिर फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली जज करेंगे। उसमें से एक वीडियो को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ इनाम ही नहीं, अगर आगे वह किसी विषय पर वीडियो बनाना चाहता है तो उसे आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed