फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Make AI your assistant, not your master: VC

एआई को मास्टर नहीं, सहायक बनाएं : वीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
डीयू में कॉफी विद वाइस चांसलर की शुरुआत, छात्राओं से किया सीधा संवाद
विज्ञापन





नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉफी विद वाइस-चांसलर पहल की शुरुआत की है। इसके तहत विद्यार्थियों को कुलपति से सीधे संवाद का अवसर दिया जा रहा है। इसके पहले सत्र में मिरांडा हाउस की 10 छात्राओं को कुलपति प्रो. योगेश सिंह से संवाद का अवसर मिला। उन्होंने छात्राओं से कृत्रिम बुद्धिमता( एआई) को मास्टर नहीं, बल्कि सहायक बनाने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि नई तकनीकों से डरने के बजाय उन पर महारत हासिल करें।
अपने कार्यालय में उन्होंने यूपीआई जैसी तकनीकी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि एक दशक में देश काफी बदला है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का जिक्र करते हुए छात्राओं से योगदान का आह्वान किया। उन्होंने सुरक्षित कैंपस के लिए सीसीटीवी व्यवस्था मजबूत करने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं ने अपनी समस्याओं और जरूरतों के बारे में खुलकर बात की। कुलपति ने उन्हें जल्द से जल्द सभी मामलों को देखने का भरोसा दिया। कार्यक्रम का संचालन डीयू दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed