फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Major fire breaks out in mattress manufacturing factory in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: गद्दे बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह, कोई हताहत नहीं

Fri, 09 Feb 2024 03:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 09 Feb 2024 03:12 PM IST
विज्ञापन
Major fire breaks out in mattress manufacturing factory in Greater Noida
आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के सूरजकुंड स्थित पीयू फोम व गद्दे बनाने वाली फैक्टरी एमएच पॉलिमर प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार की अलसुबह भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की 28 फायर सर्विस यूनिटों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। राहत की बात है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सुबह साढ़े तीन बजे सूरजपुर के बी-14,15 स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना दमकल की टीम को प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुई। अग्निकांड की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जनपद में उपलब्ध पांच निजी संस्थानों और अन्य जनपद से भी फायर सर्विस यूनिट मंगवाई गई। निजी संस्थान एवम् अन्य जनपद सभी को मिला कर कुल 28 फायर सर्विस यूनिटों द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed