फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Actress Rashmika Mandanna Deepfake Video Case Main Accused Arrested by delhi Police

Deepfake Video: रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में मुख्य आरोपी पकड़ा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 20 Jan 2024 03:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 20 Jan 2024 03:27 PM IST
सार

Rashmika Mandanna deepfake case : बीते दिनों रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में हुबूहू रश्मिका की तरह दिखने वाली एक लड़की लिफ्ट में डीपनेक स्पेगिटी पहनकर चढ़ती नजर आ रही है। इसे देखने के बाद अभिनेत्री फैंस का दिमाग खराब हो गया था।

विज्ञापन
Actress Rashmika Mandanna Deepfake Video Case Main Accused Arrested by delhi Police
रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो बनाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। 24 वर्षीय आरोपी इमानी नवीन, गुंटूर जिला, आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी ने इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग ट्रेड में चेन्नई के एक संस्थान से बीटेक कर रखा है। देश का यह पहला डीपफेक वीडियो का मामला है, जिसे पुलिस ने ढाई महीने में सुलझाया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक आपरेशन (आइएफएसओ) यूनिट इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अभिनेत्री का प्रशंसक है। सोशल मीडिया प्रमोटर है, इसलिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहता है। उसने रश्मिका के नाम से फेसबुक पर एक फैन पेज बनाया था। करीब डेढ़ बीतने के बाद भी इस पेज पर कम फॉओलर्स थे। इसलिए उसने भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक जारा पटेल के एक वीडियो के साथ एआई की मदद से छेड़छाड़ की। जारा ने अपना वीडियो नौ अक्तूबर को इंस्टाग्राम पर डाला था। इसके सहारे उसने रश्मिका का डीपफेक वीडियो बनाया। 13 अक्तूबर को उसने इसे फैन पेज पर अपलोड कर दिया। वायरल होने के साथ जब नकारात्मक टिप्पणियां आने लगीं और उसे गिरफ्तारी का डर हुआ तो उसने पोस्ट हटा दी।
विज्ञापन


डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, बीते साल छह नवंबर को रश्मिका का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दिल्ली महिला आयोग की शिकायत पर 10 नवंबर को मामला दर्ज किया गया। एफआईआर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 465 (जालसाजी) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 66सी और 66ई के तहत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

13 अक्तूबर को अपलोड किया डीपफेक वीडियो
पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अभिनेत्री के नाम से फेसबुक पर एक फैन पेज बना रखा। इसके अलावा दो अन्य मशहूर लोगों के नाम से भी पेज हैं। तीनों पेजों का प्रबंधन कर रहा था। रश्मिका के फैन पेज पर 90 हजार फालोअर्स थे, लेकिन अन्य पेज पर इससे अधिक फालोअर्स थे। ऐसे में फालोअर्स बढ़ाने के लिए उसने रश्मिका का डीपफेक वीडियो बनाया। उसने जारा का वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट से 12 अक्तूबर को लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर 13 अक्टूबर को फैन पेज पर पोस्ट किया। डीपफेक वीडियो की वजह से दो हफ्ते के अंदर उस पेज की फैन फालोइंग 90,000 से बढ़कर 1,08000 हो गई।

सोशल मीडिया पर सक्रिय, काम प्रमोटर का
आरोपी ने वर्ष 2021 में इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग से बीटेक किया है। उसने 2019 में गूगल गैराज से डिजिटल मार्केटिंग में सर्टिफिकेट कोर्स किया। साथ ही वेब साइट डेवलपमेंट, फोटोशाप, यू-ट्यूब से वीडियो एडिटिंग आदि की भी ट्रेनिंग ली। इसके बाद उसने फोटोशाप, इंस्टाग्राम चैनल प्रमोशन, यू ट्यूब वीडियो निर्माण, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन समेत कई डिजिटल की सेवाएं प्रदान करके घर से काम करना शुरू किया।

यूट्यूब से सीखा वीडियो बनाना
आरोपी ने यूट्यूब के एक चैनल से डीप फेक वीडियो बनाना सीखा था। अधिक फालोअर्स होने से पेज से आमदनी भी संभव है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीपफेक वीडियो अपलोड करने के बाद उसकी चर्चा हर कोई करने लगा उसे लगा कि यह राष्ट्रीय सनसनी बन गई है। रश्मिका समेत कई बड़ी फिल्मी हस्तियों ने एक्स पर उक्त वीडियो पर आपत्ति जताई थी।

कई राज्यों में की गई छापेमारी
मामला दर्ज कर जांच के लिए विशेष टीम गठित हुई। पुलिस ने गूगल से वीडियो काे अपलोड करने वालों की जानकारी मांगी। इसके आधार पर एक हजार करीब सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की गई। पुलिस टीम ने बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान समेत कई राज्यों में छापेमारी कर संदिग्धों से पूछताछ की। जांच के बाद इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट का पता लगा। इस अकाउंट की जांच से पुलिस पूरी चेन तक पहुंची, फिर आरोपी इमानी नवीन को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

रश्मिका ने जताया था दुख
अभिनेत्री रश्मिका ने 6 नवंबर को सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरी डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसके बारे में बात करते हुए मुझे बेहद दुख हो रहा है। ईमानदारी से कहूं तो एआई सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो इस टेक्नोलॉजी के मिस यूज की वजह से खतरे में आ गए हैं।

असली वीडियो में थीं जारा पटेल 
पिछले साल रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में हुबूहू रश्मिका की तरह दिखने वाली एक लड़की लिफ्ट में डीपनेक स्पेगिटी पहनकर चढ़ती नजर आ रही है। इसे देखने के बाद अभिनेत्री फैंस का दिमाग खराब हो गया था, हालांकि यह लड़की कोई और थी। कुछ ही समय बाद साफ हो गया था कि वह लड़की जारा पटेल है, जो एक ब्रिटिश इंडियन इंफ्लुएंसर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed