प्यार हुआ कलंकित: युवक ने शादीशुदा होने की छिपाई बात, प्रेमिका को महज इस चाह पर दी मौत, दो लाख में हुई थी डील
युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने उसके कपड़े और 16 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस हत्या के मामले में फाइनेंस कंपनी के मालिक समेत पांच आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में हुई 23 साल की युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने उसके कपड़े और 16 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस हत्या के मामले में फाइनेंस कंपनी के मालिक समेत पांच आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में यह बात सामने आई थी कि शादी का दवाब बनाने पर फाइनेंस कंपनी के मालिक ने दो लाख की सुपारी देकर हत्या करवाई थी।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि आरोपी की पहचान चमन विहार लोनी, गाजियाबाद निवासी शरीफ खान (21) के रूप में हुई है। 27 अगस्त को टिंबर मार्केट केवल पार्क आजादपुर स्थित फाइनेंस कार्यालय में एक युवती की हत्या कर दी गई थी। युवती टेलीकॉलर का काम करती थी। मामले की जांच कर पुलिस ने पांच आरोपी अनुज, जय प्रकाश, पंकज, श्याम सुंदर, सुमित को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि हत्या करने वाला मुख्य आरोपी शरीफ खान फरार हो गया था।
जांच में पता चला कि कंपनी के मालिक अनुज का युवती के साथ दो साल से संबंध था। अनुज ने युवती को शादीशुदा होने की बात नहीं बताई थी। युवती उस पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। युवती से पीछा छुड़ाने के लिए अनुज ने दो लाख की सुपारी देकर उसकी हत्या करने की साजिश रची थी।
घटना वाली शाम शरीफ ने अपने एक सहयोगी के साथ फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचकर युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लगातार शरीफ की तलाश कर रही थी। तीन सितंबर को पुलिस ने एक सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।